सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Commercial LPG Cylinder Price Hiked Again 19 Kg Cylinder Reaches Rs 3141 in Rajasthan

Rajasthan: महंगाई का झटका! राजस्थान में कॉमर्शियल सिलिंडर फिर हुआ महंगा, छह महीने में दाम दोगुने के करीब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur: राजस्थान में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 42 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 3141 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलिंडर की कीमत 916.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है।  

Commercial LPG Cylinder Price Hiked Again 19 Kg Cylinder Reaches Rs 3141 in Rajasthan
दोगुने हुए सिलिंडर के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और ऊर्जा बाजार में लगातार बढ़ रही कीमतों का असर अब देश के एलपीजी उपभोक्ताओं पर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम कंपनियों ने रविवार रात एलपीजी गैस की कीमतों की समीक्षा करने के बाद एक बार फिर 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं।



राजस्थान में 42 रुपये बढ़े कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम
राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत के अनुसार, कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत में 42 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद राजस्थान में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर, जो अब तक 3099 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत बढ़कर 3141 रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, रसोई गैस के दाम स्थिर
हालांकि आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कंपनियों ने घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत राजस्थान में 916.50 रुपये पर स्थिर रखी गई है। इसके अलावा अन्य घरेलू श्रेणी के सिलिंडरों की दरों में भी कोई संशोधन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर बढ़ेगा बोझ
कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई दुकानों और छोटे व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि गैस की लागत बढ़ने से परिचालन खर्च में वृद्धि हो रही है, जिसका प्रभाव वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

छह महीने में कहां से कहां पहुंच गई कीमत
आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2026 में कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। 31 दिसंबर तक 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल सिलिंडर 1608 रुपये में उपलब्ध था, जो अब बढ़कर 3141 रुपये तक पहुंच गया है। जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49.50 रुपये, मार्च में 141.50 रुपये, अप्रैल में 195 रुपये, मई में 993 रुपये और जून में 42 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:  JEE Advanced 2026 में कोटा का जलवा बरकरार! AIR-1 और AIR-2 दोनों शहर के नाम, तीसरी बार रचा इतिहास

आने वाले महीनों में और बढ़ सकती हैं कीमतें
लगातार बढ़ती कीमतों ने व्यापारिक उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। उद्योग और व्यापार से जुड़े संगठनों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में तेजी का दौर जारी रहा, तो आने वाले महीनों में कॉमर्शियल एलपीजी और महंगी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed