सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rahul Gandhi to Visit Pushkar Today, Address Congress National Chintan Camp Finale

Rajasthan News: पुष्कर में राहुल गांधी का दौरा क्यों अहम? जानिए वे 5 वजह जिन पर टिकी हैं राजस्थान की नजरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 01 Jun 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पुष्कर पहुंचेंगे। वे तिलोरा में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र में शामिल होंगे। राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल का यह दौरा क्यों अहम माना जा रहा है जानिए इस रिपोर्ट में-

Rahul Gandhi to Visit Pushkar Today, Address Congress National Chintan Camp Finale
कांग्रेस चिंतन शिविर - फोटो : पीसीसी
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राजस्थान के पुष्कर दौरे पर रहेंगे। वे अजमेर जिले के तिलोरा स्थित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। राहुल गांधी के दौरे को कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और नेताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा संगठनात्मक रणनीति को लेकर दिशा देंगे।


राहुल गांधी सुबह 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे सड़क मार्ग से सीधे तिलोरा स्थित प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना होंगे। समापन सत्र में वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे तथा संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सुझाव देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान और दिल्ली के जिला कांग्रेस अध्यक्षों समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया है। पिछले 10 दिनों से चल रहे इस शिविर में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान और आगामी चुनावी तैयारियों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


राहुल गांधी का पुष्कर दौरा राजस्थान कांग्रेस के लिए सिर्फ एक प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम नहीं, बल्कि संभावित संगठनात्मक बदलावों के संकेतों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस हाईकमान अब राज्यों के संगठन पर फोकस कर रहा है और ऐसे समय में राहुल गांधी का राजस्थान आना राजनीतिक महत्व रखता है।
यह भी पढें- Banswara: घर में काम कर रही महिला पर पड़ोसी का खौफनाक हमला, ब्लेड से गला और पैर काटे, आरोपी फरार

राजस्थान में राहुल के दौरे को अहम क्यों माना जा रहा है?

1. डोटासरा के भविष्य पर अटकलें
गोविंद सिंह डोटासरा जुलाई 2020 से राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष हैं। कांग्रेस संगठन में बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या राजस्थान में भी नेतृत्व परिवर्तन होगा या डोटासरा को ही आगामी चुनावों तक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
2. 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी
कांग्रेस 2029 लोकसभा चुनाव से पहले राज्यों में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। राजस्थान में 2028 विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा अहम मानी जा रही है।
3. गुटबाजी पर हाईकमान की नजर
अशोक गहलोत, सचिन पायलट और डोटासरा खेमे के बीच संतुलन बनाए रखना कांग्रेस नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती है। राहुल गांधी का दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि वे संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दे सकते हैं।
4. जिला अध्यक्षों और संगठन सृजन अभियान पर फोकस
पुष्कर में चल रहे राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान और दिल्ली के जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत जमीनी ढांचे को मजबूत करने और नए नेतृत्व को आगे लाने पर चर्चा हो रही है।
5. एआईसीसी और प्रदेश स्तर पर संभावित बदलाव
पार्टी सूत्रों के अनुसार कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों और एआईसीसी प्रभारियों में बदलाव की चर्चा है। ऐसे में राहुल गांधी का राजस्थान दौरा यह संकेत दे सकता है कि प्रदेश संगठन में यथास्थिति बनी रहेगी या नई टीम तैयार होगी।

संभावित राजनीतिक संदेश: राहुल गांधी के भाषण पर इसलिए भी नजर रहेगी क्योंकि वे संगठनात्मक पुनर्गठन, कार्यकर्ताओं की भूमिका और राजस्थान में कांग्रेस की आगामी रणनीति को लेकर कोई संकेत दे सकते हैं। यदि वे संगठन में जवाबदेही, नए नेतृत्व या चुनावी तैयारियों पर विशेष जोर देते हैं, तो इसे संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जाएगा।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed