सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Congress protests at Assembly against sports budget MNREGA cuts drug abuse women injured by water cannon

कांग्रेस के प्रदर्शन में बल प्रयोग: विधानसभा घेराव के दौरान चली वाटर कैनन, कई महिला कार्यकर्ता बेहोश और घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Feb 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: जयपुर में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने खेल बजट कटौती, मनरेगा में कमी और नशे के विरोध में विधानसभा घेराव किया। ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस ने वाटर कैनन और हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को हटाया, कुछ महिला कार्यकर्ता घायल हुईं।

Congress protests at Assembly against sports budget MNREGA cuts drug abuse women injured by water cannon
पुलिस के बल प्रयोग और वाटर कैनन के इस्तेमाल से कांग्रेस की कई महिला कार्यकर्ता घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर में भाजपा सरकार की खेल नीतियों, मनरेगा योजना में कटौती और प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ ने राज्यपाल और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के नेतृत्व में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण प्रदेश में खेल, रोजगार और युवाओं का भविष्य संकट में है।

Trending Videos

 
ज्ञापन में कहा गया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में खेल बजट में कटौती, खेल सुविधाओं की कमी, ग्रामीण और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की अनदेखी, खेल मैदानों पर अतिक्रमण और अधूरे स्टेडियम जैसे मुद्दे बढ़ रहे हैं। खिलाड़ियों को समय पर प्रोत्साहन राशि, छात्रवृत्ति और टीए-डीए नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 600 रुपये प्रतिदिन और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 1000 रुपये प्रतिदिन का अनुदान तय था, जो अब कागजी प्रक्रिया तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
पदक अनुदान और नियुक्तियों पर भी उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली अनुदान राशि में कटौती की गई है। उनका कहना है कि अब वर्ष में कितने भी पदक जीतने पर केवल एक बार राशि देने का प्रावधान किया जा रहा है। आउट ऑफ टर्न नियुक्ति के तहत भर्ती हुए कई खिलाड़ियों की नौकरियां विभागीय नियमों के कारण संकट में बताई गई हैं और प्रशासन द्वारा उनकी सुनवाई नहीं होने का आरोप भी लगाया गया। नई भर्ती नीति में खिलाड़ियों को लाभ नहीं मिलने की बात भी ज्ञापन में कही गई।

पढ़ें- Rajasthan News: गाय को राज्यमाता का दर्जा देने को लेकर जोरदार हंगामा, कांग्रेस-बीजेपी विधायकों में तीखी झड़प
 
‘मनरेगा कटौती से बढ़ेगी आर्थिक असुरक्षा’
मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने इसे ग्रामीण गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगार युवाओं के लिए जीवनरेखा बताया। बजट और कार्यदिवसों में कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी, पलायन और आर्थिक असुरक्षा बढ़ने की आशंका जताई गई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कई खिलाड़ी और युवा मनरेगा के माध्यम से अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी कर खेल गतिविधियों से जुड़े रहते हैं, लेकिन कटौती से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।


 
विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई
इन मुद्दों को लेकर ज्ञापन के साथ विधानसभा घेराव का एलान किया गया। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता 22 गोदाम में एकत्र हुए। मौके पर पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया और हल्का बल प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को पीछे हटाया। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी हुई। वाटर कैनन की चपेट में आने से कुछ महिला कार्यकर्ता घायल और बेहोश हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed