सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan CM Bhajan Lal challenged opposition saying our two years outweigh five years of Congress

Rajasthan: CM भजनलाल ने विपक्ष को दी चुनौती, बोले- हमारे दो साल कांग्रेस के पांच साल पर भारी, बहस के लिए तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि दोनों सरकारों के कामों की तुलना के लिए एक दिन विधानसभा में बहस आयोजित की जाए। 

Rajasthan CM Bhajan Lal challenged opposition saying our two years outweigh five years of Congress
राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
विज्ञापन

विस्तार

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस के जवाब में मुख्यमंत्री ने सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत दस्तावेज सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मात्र दो वर्षों में पूर्ववर्ती सरकार के पूरे पांच वर्षों की तुलना में अधिक कार्य किए हैं और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को न केवल स्थिरता दी है, बल्कि उसे स्पष्ट दिशा और गति भी प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि सरकार के दो वर्षों और कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल पर सदन में विस्तृत चर्चा कराई जाए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि इस विषय पर चर्चा के लिए एक दिन निर्धारित किया जाए।

Trending Videos


'राजस्थान पर था  5 लाख 79 हजार 781 करोड़ रुपये का कर्ज'
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश पर 5 लाख 79 हजार 781 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया था और राज्य का खजाना लगभग खाली हो गया था। वर्तमान सरकार ने मात्र दो वर्षों में ही राजस्व घाटे को करीब 8 हजार करोड़ रुपये तक कम कर दिया है। आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान के वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक क्षेत्र में नवाचार और प्रशासनिक सुधारों की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में केंद्र से मिला 19 हजार करोड़
उन्होंने बताया कि डबल इंजन सरकार के चलते केंद्र से पूंजीगत निवेश सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पूर्ववर्ती सरकार के चार वर्षों में 15 हजार 803 करोड़ रुपये की सहायता मिली थी, वहीं वर्तमान सरकार को दो वर्षों में ही 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता प्राप्त हुई है। चालू वित्त वर्ष में 30 हजार 700 करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है।

लाखों किसानों को मिला फसल बीमा योजना का लाभ 
जल संसाधनों के क्षेत्र में रामजल सेतु परियोजना के तहत नवनेरा बैराज और ईसरदा बांध में जल संग्रहण शुरू हो चुका है। यमुना जल समझौते की डीपीआर अंतिम चरण में है। गंगनहर प्रणाली के आधुनिकीकरण और इंदिरा गांधी नहर के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये के कार्य प्रारंभ किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 14 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। कृषि क्षेत्र में किसान सम्मान निधि की राशि को दो वर्षों में डेढ़ गुना किया गया है और 10 हजार 508 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। इसके अलावा 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किए गए और लाखों किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला है।

पेपर लीक से रोजगार पर हुआ काम
रोजगार के क्षेत्र में पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 140 एफआईआर दर्ज की गईं और 428 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि दो वर्षों में एक लाख से अधिक नियुक्तियां दी गई हैं, जबकि 1 लाख 55 हजार भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। अपराध नियंत्रण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों में कुल अपराधों में 14.13 प्रतिशत की कमी आई है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में 28 प्रतिशत और महिला अपराधों में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: सचिन पायलट ने सीएम भजनलाल शर्मा को लिखा पत्र, बीसलपुर के ओवरफ्लो पानी के उपयोग की उठाई मांग

 
खेजड़ी संरक्षण के लिए लाया जाएगा कानून
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही है। खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून लाया जाएगा और आगामी पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन वर्षों में राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed