सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Turns Warm by Day, Cold Mornings Persist; Temperatures Likely to Rise Further

Rajasthan Weather: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज; दिन में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम सर्दी बरकरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 06 Feb 2026 07:22 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में तेज धूप से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह-शाम सर्दी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो सप्ताह मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

Rajasthan Weather Turns Warm by Day, Cold Mornings Persist; Temperatures Likely to Rise Further
सीकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलता नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम सर्दी का असर बना हुआ है। तापमान में इस उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी शहरों में मौसम साफ रहा और धूप तेज रही। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और भीलवाड़ा सहित कई शहरों में दिन के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Trending Videos

पश्चिमी राजस्थान में दिन में गर्मी का अहसास
पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और जैसलमेर में गुरुवार को तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि जोधपुर में 28.4, जालौर में 28.3, जैसलमेर में 27.6, नागौर में 26.2, पाली के जवाई बांध क्षेत्र में 27.6 और चित्तौड़गढ़ में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह-शाम सर्दी बरकरार
हालांकि दिन में धूप तेज रही, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर बना रहा। सीकर, लूणकरणसर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा कोटा, पिलानी, अलवर, टोंक, चूरू, बारां, सिरोही, करौली, झुंझुनूं और पाली में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।


अगले दो सप्ताह का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी रहेगी, जबकि दिन में तेज धूप के कारण ठंड का असर कम होगा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

यह भी पढें- Rajasthan: खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून जल्द, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विधानसभा में एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed