फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: BJP State Spokesperson Claims 'Fear Is Visible on Dotasra's Face for the First Time'

Jaipur News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता का बड़ा बयान, बोले- डोटासरा के चेहरे पर पहली बार दिख रहा है डर

Sat, 27 Jun 2026 07:10 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 07:10 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन पटेल प्रजापत ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई से उनके चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Jaipur News: BJP State Spokesperson Claims 'Fear Is Visible on Dotasra's Face for the First Time'
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मदन पटेल प्रजापत ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में पहली बार डोटासरा के चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा है। प्रजापत ने कहा कि जिस तरह से डोटासरा लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, उससे पूरे राजनीतिक विमर्श का स्तर प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि डर होना अच्छी बात है, विशेषकर उन लोगों के लिए जिन पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगे हैं। प्रजापत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इसी का परिणाम है कि आरोपों का सामना कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि डोटासरा को वह समय नहीं भूलना चाहिए जब शिक्षकों ने सार्वजनिक मंच से आरोप लगाए थे कि बिना पैसे ट्रांसफर नहीं होते थे। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया। साथ ही उन्होंने बाबूलाल कटारा के उस बयान का भी हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर लॉकर की दो चाबियों और पैसों के लेनदेन को लेकर सवाल उठाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RCA चुनाव फिर टले: एडहॉक कमेटी का कार्यकाल 3 महीने बढ़ा, सितंबर तक चुननी होगी नई कार्यकारिणी


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के बचाव में प्रजापत ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है कि किरोड़ीलाल मीणा ने लंबे समय से भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष किया है और अनेक मामलों को उजागर करने का काम किया है। उनके संघर्ष के कारण कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार पर पर्दा उठा, इसलिए अब उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

प्रजापत ने यह भी कहा कि डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने किसानों को असली बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए अभियान चलाया तथा छापेमारी की कार्रवाई भी करवाई। उनका आरोप था कि नकली खाद और बीज के कारोबार से जुड़े लोगों के हित प्रभावित हुए हैं, इसलिए इस कार्रवाई से परेशान लोग अब राजनीतिक आरोपों के जरिए उन्हें घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed