फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Tweaks Rajasthan Poll Team After Internal Pushback Over Home-District In-Charges

Rajasthan BJP News: निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी में मची खलबली; 24 घंटे में क्यों बदलनी पड़ी पहली सूची?

Mon, 03 Aug 2026 03:39 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 03 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

निकाय और पंचायत चुनाव से पहले भाजपा ने गृह जिलों में चुनाव प्रभार देने पर उठी आपत्तियों के बाद पहली संगठनात्मक सूची संशोधित की। कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदलीं और घोषणा पत्र समिति गठित की।

विज्ञापन
BJP Tweaks Rajasthan Poll Team After Internal Pushback Over Home-District In-Charges
राजस्थान भाजपा - फोटो : Rajasthan BJP News

विस्तार

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की आहट के साथ ही बीजेपी के भीतर चुनावी खलबली मची हुई  है। इसकी सबसे बड़ी झलक संभागीय चुनाव संचालन समिति की पहली सूची में हुए तत्काल संशोधन से मिली। गृह जिलों और गृह संभागों में नेताओं को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर संगठन के भीतर आपत्तियां सामने आने के बाद पार्टी ने नई सूची जारी कर कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदल दीं। इसके साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग से घोषणा पत्र समिति का भी गठन कर दिया गया।

विज्ञापन

पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद संगठन के भीतर यह सवाल उठा कि जिन नेताओं को उनके गृह क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, उसे लेकर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठते सुनाई दिए। पार्टी आमतौर पर किसी भी नेता को उसके गृह जिले या गृह संभाग का चुनाव प्रभारी नहीं बनाती, ताकि स्थानीय गुटबाजी और हितों के टकराव की आशंका कम रहे। शनिवार को हुई संगठनात्मक बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा, जिसके बाद नेतृत्व ने सूची में संशोधन का फैसला लिया।

विज्ञापन

सबसे बड़ा बदलाव राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के मामले में हुआ। उन्हें संभागीय चुनाव संचालन समिति से हटाकर स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा पत्र समिति में जयपुर की जिम्मेदारी दी गई। उनकी जगह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता को जयपुर संभाग का चुनाव प्रभारी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Railway: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! दिल्ली कैंट स्टेशन पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द, देखें सूची

इसके अलावा पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित को भरतपुर से जयपुर, पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया को जयपुर से अजमेर, पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत को बीकानेर, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा को अजमेर से बीकानेर, अरुण चतुर्वेदी को भरतपुर से अजमेर, राज्यसभा सांसद अलका सिंह को भरतपुर तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी को अजमेर से भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग से घोषणा पत्र समिति भी गठित की है। जयपुर की जिम्मेदारी घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता और पूर्व महापौर सौम्या गुर्जर को सौंपी गई है। साथ ही विभिन्न जिलों के लिए भी वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। संगठन ने नवगठित जिलों में कार्यवाहक जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की हैं। सलूम्बर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर देहात उत्तर, ब्यावर और डीग-कुम्हेर में नए दायित्व सौंपे गए हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन बदलावों को सामान्य संगठनात्मक प्रक्रिया बताया है। उनका कहना है कि गृह जिलों को लेकर कुछ सुझाव मिलने के बाद आवश्यक संशोधन किए गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed