जयपुर में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई, चार स्पा सील; 13 लोग गिरफ्तार
जयपुर दक्षिण पुलिस ने मानसरोवर, श्याम नगर और शिप्रापथ क्षेत्र के चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। नियम उल्लंघन पर स्पा सेंटरों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर दक्षिण पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए मानसरोवर, श्याम नगर और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों में संचालित स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त छापेमारी के दौरान चार स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रबंधकों समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम को पत्र भेजा गया है।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त हेमेंद्र शर्मा की निगरानी में गठित विशेष टीम ने 2 अगस्त को कार्रवाई की। टीम ने मानसरोवर और शिप्रापथ थाना क्षेत्रों में संचालित Leo Night Spa, Lush Life Spa, Bright Candle Spa (आतिश मार्केट) और Dream Night Spa (महारानी फार्म) समेत स्पा सेंटरों की जांच की।
यह भी पढें- Rajasthan: 'किसी जाति से बैर नहीं'; UGC के विरोध में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटर निर्धारित दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए संचालित पाए गए। इन स्थानों से प्रबंधकों सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में संचालित अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कार्रवाई के बाद संबंधित स्पा सेंटरों को सील कराने के लिए नगर निगम जयपुर को भी पत्र भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति या नियमों के विपरीत संचालित स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।