फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Karni Sena Protesters Breach Barricades, Police Respond with Lathi Charge and Water Cannons

करणी सेना की रैली में बवाल: बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन चलाकर खदेड़ा

Mon, 03 Aug 2026 05:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 05:05 PM IST
सार

UGC के प्रस्तावित नियमों के विरोध में प्रदर्शन कर रही करणी सेना की रैली के दौरान जयपुर की सड़कों पर उस समय हंगामा मच गया, जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने लगे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन
Jaipur News: Karni Sena Protesters Breach Barricades, Police Respond with Lathi Charge and Water Cannons
करणी सेना की रैली में बवाल, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में सोमवार को जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की रैली के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। कलेक्ट्रेट सर्किल के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


रैली का नेतृत्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने किया। रैली कालवाड़ रोड स्थित रावण गेट से शुरू होकर कलेक्ट्रेट सर्किल तक पहुंची। यहां जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाना था। संगठन का कहना था कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। जिससे हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अजमेर में दर्दनाक हादसा: हवा में कई फीट उछला बाइक सवार, रौंदते हुए फरार हुआ थार चालक; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ हंगामा?
पुलिस के अनुसार बाद में प्रदर्शनकारी भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने लग रहे थे। इस पर पुलिस ने खासाकोठी पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिसके चलते चौमूं पुलिया और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया।


हंगामे के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ झूमाझटकी की और इसी बीच कुछ प्रदर्शनकारी वाटर कैनन वाहन तक भी पहुंच गए। इस सारे घटनाक्रम के बीच रैली में फंसी एक एंबुलेंस को प्रदर्शनकारियों ने रास्ता देकर आगे जाने दिया। घटना में कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और एसटीएफ के जवान तैनात रहे। कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस ने मुस्तैदी से यातायात बहाल कराया।

क्या है मामला?
गौरतलब है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की यह यात्रा बीकानेर जिले के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर से सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में शुरू हुई थी और कल रात जयपुर पहुंची थी। यात्रा के जयपुर पहुंचने के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने वाला था और इसी बीच ये हंगामा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed