सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fire Breaks Out in Jaipur Apartment: 15 People Rescued from 6th Floor Youth Being Carried Out on Shoulders

घर-आंगन में भीषण आग से अफरातफरी: अपार्टमेंट की छठी मंजिल से 15 लोगों का रेस्क्यू, युवक को कंधे पर उठाकर बचाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Himanshu Priyadarshi Updated Sat, 25 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur Apartment Fire: जयपुर के मुहाना क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर लगी भीषण आग ने तीन फ्लैटों को चपेट में ले लिया। पुलिस ने 15 लोगों को सुरक्षित निकाला। धुएं से बेहोश युवक को हेड कॉन्स्टेबल ने कंधे पर उठाकर बचाया।

Fire Breaks Out in Jaipur Apartment: 15 People Rescued from 6th Floor Youth Being Carried Out on Shoulders
घर-आंगन अपार्टमेंट में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। मुहाना मंडी के पास स्थित ‘घर आंगन’ नामक अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर करीब 2:15 बजे एक फ्लैट में आग लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पास के दो अन्य फ्लैट भी इसकी चपेट में आ गए।

Trending Videos


अपार्टमेंट में अचानक धुआं फैलने लगा, जिससे रहवासियों को आग लगने की जानकारी मिली। धुएं के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया और कई लोग अपने फ्लैट्स में ही फंस गए। सूचना मिलते ही मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ गुर भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए छठी मंजिल से लेकर दूसरी मंजिल तक फंसे करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग के चलते अपार्टमेंट की बिजली वायरिंग पूरी तरह जल गई थी, ऐसे में बिजली सप्लाई तुरंत बंद करवाई गई ताकि हादसा और न बढ़े।

पढ़ें- Dausa News: घायल दुकानदार की डेढ़ माह बाद मौत, जयपुर के निजी अस्पताल में तोड़ा दम; 10 बदमाशों ने किया था हमला

रेस्क्यू के दौरान एक युवक सीढ़ियों के पास धुएं के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। इस स्थिति में हेड कॉन्स्टेबल कान सिंह ने साहस दिखाते हुए युवक को अपने कंधे पर उठाया और उसे सुरक्षित बाहर लेकर आए। करीब 10 मिनट बाद युवक को होश आया, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

इस बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस हादसे में एक फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि दो अन्य फ्लैटों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed