फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: On Teja Dashmi, Hanuman Beniwal’s mega tour, to visit six sites by helicopter, meet devotees

Jaipur News: तेजा दशमी पर बेनीवाल का मेगा दौरा, हेलिकॉप्टर से छह स्थलों पर करेंगे श्रद्धालुओं से मुलाकात

Mon, 01 Sep 2025 03:47 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Sep 2025 03:47 PM IST
सार

कल तेजा दशमी के मौके पर नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल हेलिकॉप्टर से प्रदेश में आयोजित होने वाले तेजाजी मेलों का दौरा कर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
Jaipur News: On Teja Dashmi, Hanuman Beniwal’s mega tour, to visit six sites by helicopter, meet devotees
सांसद हनुमान बेनीवाल

विस्तार

लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी पर नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल प्रदेशभर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेलों व धार्मिक उत्सवों में शामिल होंगे। इसके लिए वे हेलिकॉप्टर से छह स्थानों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे और सभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:15 बजे चुरू जिले के ग्राम सिंगड़ी से होगी। इसके बाद 11:15 बजे वे डीडवाना-कुचामन जिले के चितावा पहुंचेंगे। अजमेर जिले के सुरसुरा में दोपहर 12:15 बजे उनका आगमन होगा। वहीं चुरू जिले के धीराणा तालाब, बिदासर में 1:15 बजे वे श्रद्धालुओं से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tonk News: वोट चोरी और आरपीएससी गड़बड़ी पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, केंद्र और निर्वाचन आयोग को आड़े हाथों लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 2:15 बजे नागौर जिले के खरनाल में तेजाजी महाराज के दर्शन करेंगे। दिन का अंतिम कार्यक्रम शाम 4:00 बजे बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र स्थित भीमथल में होगा। यहां भी वे धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

हनुमान बेनीवाल हर वर्ष तेजा दशमी के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर लोक देवता तेजाजी महाराज को नमन करते हैं। इस बार उनका व्यापक कार्यक्रम होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आरएलपी नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed