सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Double Heatwave Strikes Rajasthan, Scorching Days Followed by Sweltering Nights

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लू का डबल अटैक, दिन के साथ रात में भी चल रहीं भयानक हीट वेव्स

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 11 Jun 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

भीषण गर्मी पूरे उत्तर भारत को चपेट में ले चुकी है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां अधिकतम तापमान 47 से 48 डिग्री के बीच चल रहा है। राजस्थान में हीट वेव्स का डबल अटैक चल रहा है। 
 
 

Rajasthan Weather Update: Double Heatwave Strikes Rajasthan, Scorching Days Followed by Sweltering Nights
राजस्थान में लू का डबल अटैक - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से हाहाकार कर रहा है। सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल रहा है। राजस्थान में गंगानगर में सर्वाधिक 47.4 डिग्री, पंजाब के भटिंडा में 47.7 डिग्री और हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी के इस दौर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। राजस्थान के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। वहीं शेष ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान का स्तर 43 से 45 डिग्री के बीच चल रहा है।

Trending Videos


हीट वेव्स का रेड अलर्ट

राजस्थान में आज 14 जिलों में हीट वेव्स का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें हनुमानढ़ और गंगानगर में रेड श्रेणी का अलर्ट है। प्रदेश में दिन के साथ रात के समय भी भयानक हीट वेव्स झुलसा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान का स्तर 48 डिग्री के आसपास बना रह सकता है और इस दौरान दिन के साथ रात में भी प्रबल हीट वेव्स चलेंगी।वहीं पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हीट वेव और ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 3-4 दिन तक जारी रहने तथा मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मकालीन संरक्षित रेल संचालन के लिए चलाया विशेष संरक्षा अभियान; जानें

क्यों इतनी बढ़ रही है गर्मी

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की गतिविधियां रुकने के साथ ही उत्तर भारत में एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से तापमान में तेजी आई है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर देखने को मिल रहा है।
 
वहीं बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। गंगानगर, कोटा, चित्तौड़गढ़, चूरू व बीकानेर सबसे गर्म शहर रहे। इनमें श्री गंगानगर में सर्वाधिक 47.4, चित्तौड़गढ़ 45.4, बीकानेर  में 45.3, चूरू में 45.5, कोटा में 46.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा लेकिन न्यूनतम तापमान में जयपुर सबसे आगे रहा। यहां न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed