सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   husband killed his wife and daughter and then surrendered at police station in Jaipur

Jaipur News: मासूम बेटी और पत्नी को सनकी पति ने तलवार से उतारा मौत के घाट, फिर थाने में जाकर किया सरेंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 12 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: जयपुर ग्रामीण जिले में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बेटी की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। सुबह छत पर खून फैला देख बच्चों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

husband killed his wife and daughter and then surrendered at police station in Jaipur
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बिचून गांव में गुरुवार तड़के एक सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड सामने आया। घरेलू विवाद के चलते सुरजीत सिंह नाम के व्यक्ति ने अपनी पत्नी सरोज देवी और 7 साल की बेटी वंशिका की तलवार से गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों में भय का माहौल बन गया।

Trending Videos


रात के अंधेरे में घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच पिछले करीब दो महीनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बुधवार रात सुरजीत सिंह, उसकी पत्नी और बेटी घर की छत पर सो रहे थे। देर रात आरोपी ने तलवार से पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह वारदात रात के अंधेरे में हुई और घर के अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह खून फैला देख सामने आया मामला
गुरुवार सुबह पड़ोस के कुछ बच्चे छत पर पहुंचे तो उन्होंने वहां चारों तरफ खून फैला देखा। यह नजारा देखकर बच्चे घबरा गए और तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो दोनों के शव देखकर घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल युद्ध का असर अजमेर में, कमर्शियल गैस की किल्लत से बढ़ी लकड़ी और कोयले की मांग

आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
घटना की जानकारी मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी सुरजीत सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed