{"_id":"69a3f0829061f6b8dc039d77","slug":"iran-israel-tensions-impact-flights-several-international-services-from-jaipur-cancelled-full-details-in-hindi-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान-इजराइल तनाव का असर: जयपुर से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, दुबई और शारजाह रूट सबसे ज्यादा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईरान-इजराइल तनाव का असर: जयपुर से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, दुबई और शारजाह रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sabahat Husain
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
ईरान-इजराइल तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में प्रतिबंधों का असर जयपुर एयरपोर्ट पर दिखा। दुबई, अबू धाबी और शारजाह की कई उड़ानें रद्द हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी है।
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में लगाई गई अस्थायी बंदिशों का असर अब जयपुर से संचालित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी दिखने लगा है। जयपुर से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स को अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos
अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने के बाद Etihad Airways की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY-327 रद्द कर दी गई है। इसी तरह Air Arabia की शारजाह के लिए उड़ान G9436 और Air India Express की दुबई जाने वाली फ्लाइट IX-195 भी कैंसिल कर दी गई है। इसके अलावा SpiceJet की दुबई जाने वाली फ्लाइट SG-57 भी रद्द की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन की एडवाइजरी
मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रबंधन के अनुसार मिडिल ईस्ट क्षेत्र, खासकर इजराइल-ईरान संघर्ष के चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिससे उड़ानों के समय और रूट में बदलाव संभव है।
पढ़ें: अयातुल्ला खामेनेई की शहादत पर शिया मुस्लिम महासभा ने किया तीन दिवसीय शोक का एलान, आयोजित हुईं शोक सभाए
यात्रियों से अपील की गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की ताजा स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें। बिना जानकारी के एयरपोर्ट आने से बचें और यात्रा की योजना एयरलाइन से संपर्क में रहकर ही बनाएं। एयरस्पेस बंद होने के कारण देरी, रद्दीकरण या रूट परिवर्तन जैसी स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए अतिरिक्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यात्रा करने की सलाह दी गई है।
दुबई और शारजाह रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
सूत्रों के मुताबिक दुबई और शारजाह रूट पर संचालित उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। हालात सामान्य होने तक आने वाले दिनों में भी उड़ानों के संचालन में बदलाव की संभावना बनी हुई है।