फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Big Action by Jaipur Police Nine Arrested Including Assault Accused

Rajasthan: दुष्कर्म के आरोपी समेत नौ गिरफ्तार; अवैध गैस रिफिलिंग करने वालों पर भी कार्रवाई

Tue, 21 Jul 2026 10:28 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 10:28 AM IST
सार

जयपुर के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी, महिला से मारपीट के आरोपी, जुआ संचालक, अवैध गैस रिफिलिंग करने वाला, 5 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर और तीन वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
Big Action by Jaipur Police Nine Arrested Including Assault Accused
सांकेतिक फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी जयपुर जिले के खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को एक ही दिन में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल और पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारसमल जैन तथा सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के सुपरविजन में थाना प्रभारी प्रकाश बिश्नोई के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


दुष्कर्म और महिला के साथ मारपीट के आरोपी गिरफ्तार
सबसे गंभीर कार्रवाई 12 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में की गई। पुलिस ने इस प्रकरण में 21 वर्षीय उमेश तेली उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। उसके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के दौरान महिला के साथ मारपीट और उसकी लज्जा भंग करने के मामले में 23 वर्षीय हितेश कसाणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज प्रकरण में जांच के बाद गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने इन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया
पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत भी कार्रवाई करते हुए पर्ची बनाकर खाईवाली करने वाले आरोपी आदित्य को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 हजार रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। इसके अलावा दांव पर ताश खेलकर जुआ खेलने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 1,400 रुपये जब्त किए गए। एक अन्य कार्रवाई में घरेलू गैस सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले सुरेश चंद बैरवा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 5,000 रुपये के इनामी बदमाश सलीम खान को भी गिरफ्तार किया, जो चाकसू थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही तीन स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बीमा कंपनी की मनमानी पर लगाम: टैक्स में गड़बड़ी बताकर रिजेक्ट किया था क्लेम, अब ब्याज समेत चुकाना होगा बिल

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed