{"_id":"6a4b39afa6a5a4353d0f0f39","slug":"jaipur-businessman-found-dead-by-suicide-in-hotel-room-police-probe-court-case-and-family-stress-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4471737-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन दिन पहले होटल में लिया था कमरा, अब फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव; क्या है मौत की वजह?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन दिन पहले होटल में लिया था कमरा, अब फंदे से लटका मिला कारोबारी का शव; क्या है मौत की वजह?
Mon, 06 Jul 2026 11:01 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:01 AM IST
सार
जयपुर के आदर्श नगर स्थित एक होटल में 32 वर्षीय कारोबारी मानव छावड़ा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को प्रारंभिक जांच में कोर्ट केस और पारिवारिक तनाव की जानकारी मिली है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी जयपुर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 32 वर्षीय कारोबारी का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजापार्क निवासी मानव छावड़ा के रूप में हुई है, जो चश्मों का कारोबार करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
तीन दिन पहले होटल में लिया था कमरा
आदर्श नगर थाना प्रभारी मनीष गुप्ता के अनुसार, मानव छावड़ा तीन दिन पहले राजापार्क की गली नंबर-2 स्थित **होटल साहिब** में कमरा लेकर ठहरे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उन्होंने कमरे में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रविवार दोपहर करीब एक बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां मानव का शव फंदे से लटका मिला।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rajasthan: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ट्रॉमा ICU में तोड़ा दम; तीन दिन पहले हुई थी नवजात की मौत
कोर्ट केस और पारिवारिक तनाव की भी जांच
प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक का रुपये के लेनदेन से जुड़ा एक मामला अदालत में विचाराधीन था। शुक्रवार को वह उसी मामले में अदालत में पेश भी हुए थे। इसके अलावा पुलिस को यह भी पता चला है कि वह पत्नी से तलाक से जुड़े विवाद और पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।