सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Chittorgarh explosives recovery case NIA filed chargesheet against Firoz Khan absconding for 3 years

Jaipur: चित्तौड़गढ़ विस्फोटक बरामदगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 साल से फरार फिरोज पर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/चित्तौड़गढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 22 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: आरोपी फिरोज खान पर भारतीय दंड संहिता (IPC), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं।

Jaipur: Chittorgarh explosives recovery case NIA filed chargesheet against Firoz Khan absconding for 3 years
एनआईए - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को चित्तौड़गढ़ में विस्फोटक सामग्री बरामदगी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी फिरोज खान के खिलाफ एनआईए की स्पेशल कोर्ट जयपुर में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी फिरोज को इसी साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। वह पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहा था।

Trending Videos

 
IPC, विस्फोटक अधिनियम और UAPA के तहत आरोप तय
फिरोज खान पर भारतीय दंड संहिता (IPC), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substance Act) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए गए हैं। ये सभी धाराएं मुख्य चार्जशीट और अब दाखिल की गई सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Alwar Murder: पत्नी के लिए मासूम की जघन्य हत्या, तांत्रिक के कहने पर चाचा ने दी बलि; खून निकालकर कलेजी...
 
तीन साल तक रहा फरार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
एनआईए ने बताया कि विशेष अदालत, जयपुर ने पहले ही फिरोज खान को उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित कर दिया था। साथ ही उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट (Standing Arrest Warrant) भी जारी किया गया था। फिरोज की गिरफ्तारी इस वर्ष अप्रैल में एनआईए द्वारा की गई जब वह तीन वर्षों तक फरारी काटने के बाद पकड़ में आया।
 
चित्तौड़गढ़ मामले में NIA की अहम कार्रवाई
चित्तौड़गढ़ में हुई विस्फोटक सामग्री की बरामदगी को लेकर यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जांच एजेंसी ने चार्जशीट की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: टीकाराम जूली ने पीएम को लिखा पत्र, कहा- RTI को कमजोर किया जा रहा, अफसर-कर्मचारी उड़ा रहे धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed