{"_id":"69c3c7d277b989b6d0009ce9","slug":"bjp-chief-madan-rathore-hits-out-at-opposition-says-ucc-will-strengthen-india-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विपक्ष पर भड़के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बोले- भ्रम की स्थिति पैदा न करें; UCC से मजबूत होगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विपक्ष पर भड़के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बोले- भ्रम की स्थिति पैदा न करें; UCC से मजबूत होगा देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।
राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने राजधानी जयपुर में विपक्ष पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि देश में रहकर देशद्रोही सोच के साथ काम करना और जनता के बीच अनावश्यक भय, भ्रम व अफरा-तफरी फैलाना राष्ट्रहित के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों से अपील की कि वे जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें और देशहित में सहयोग की भावना अपनाएं।
ईंधन और गैस पर क्या बोले प्रदेशाध्यक्ष
ईंधन और गैस की उपलब्धता के सवाल पर जवाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सरकार ने कहीं भी कमी की बात नहीं कही है। वैश्विक परिस्थितियों के कारण चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन सरकार आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विपक्ष पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह जनता में भ्रम पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहा है, जो उचित नहीं है।
मदन राठौड़ ने विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल
संसद में विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बहस और चर्चा के लिए एक निर्धारित संसदीय प्रक्रिया होती है, जिसका पालन करना सभी दलों की जिम्मेदारी है। केवल हंगामा और बयानबाजी करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। यदि विपक्ष वास्तव में मुद्दों पर चर्चा चाहता है तो उसे सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Rajasthan News: राज्यसभा में गूंजा 'दिल्ली लैंड पूलिंग पॉलिसी' का मुद्दा,सांसद नीरज डांगी ने देरी पर उठाए सवाल
UCC में नागरिकों को मिलेंगे समान अधिकार- मदन राठौड़
मदन राठौड़ ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कहा कि यह देशहित और सामाजिक समानता से जुड़ा अहम विषय है। उन्होंने बताया कि संविधान में भी इसका उल्लेख है और समय-समय पर सर्वोच्च न्यायालय ने इसकी आवश्यकता पर बल दिया है। यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे, विशेष रूप से महिलाओं को न्याय और सम्मान सुनिश्चित होगा। आगे उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों द्वारा यूसीसी लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है, जो स्वागत योग्य है। राठौड़ ने विश्वास जताया कि भविष्य में पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू होगी, जिससे “एक देश, एक कानून” की भावना मजबूत होगी और समाज में भेदभाव समाप्त होगा।
महिला आरक्षण लागू होगा
मदन राठौड़ ने केंद्र सरकार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अपने संकल्पों को पूरा किया है। तीन तलाक समाप्त करना, अनुच्छेद 370 हटाना और महिला आरक्षण की दिशा में कदम उठाना इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण भी निश्चित रूप से लागू होगा और भाजपा विकास व सुशासन के एजेंडे पर आगे बढ़ते हुए इसे पूरा करेगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन