सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Lift Crash: 8 Family Members Injured as Elevator Plunges to Basement, One Suffers Fracture

Jaipur News: जगतपुरा में लिफ्ट गिरने से हादसा; एक ही परिवार के 8 लोग घायल, एक का पैर टूटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 24 Mar 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर के जगतपुरा स्थित एक सोसायटी में लिफ्ट दूसरी मंजिल से बेसमेंट में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हुए, एक का पैर फ्रैक्चर हो गया। मेंटेनेंस में लापरवाही के आरोप पर थाने में शिकायत दर्ज हुई।

Jaipur Lift Crash: 8 Family Members Injured as Elevator Plunges to Basement, One Suffers Fracture
जगतपुरा में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र स्थित एक आवासीय सोसायटी में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया।पुलिस के अनुसार, एल-ब्लॉक की आठवीं मंजिल पर रहने वाले मिथलेश मीना (43) 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे अपने परिवार के साथ भोजन के लिए बाहर जाने हेतु लिफ्ट में सवार हुए थे। लिफ्ट में कुल 8 लोग (5 वयस्क और 3 बच्चे) मौजूद थे।

Trending Videos

जैसे ही लिफ्ट दूसरी मंजिल तक पहुंची, वह अचानक अटक गई। अंदर फंसे लोगों ने आपातकालीन बटन दबाया, जिसके बाद रखरखाव कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर बाद लिफ्ट अचानक टूटकर दूसरी मंजिल से सीधे नीचे तलघर में जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट गिरते ही अंदर मौजूद लोग घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। बाद में किसी तरह सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में मिथलेश मीना का पैर टूट गया, जबकि अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आईं। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढें- RBSE 10th Result 2026 Out: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में छाई लड़कियां, लड़कों को पछाड़ा

पीड़ित परिवार का आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट के रखरखाव को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। चार महीने तक उपचार के बाद मिथलेश मीना ने रामनगरिया थाने में सोसायटी पदाधिकारियों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में सोसायटी के अध्यक्ष अजय मीना, सचिव अंकुर अग्रवाल और कोषाध्यक्ष कुंती देवी पर लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed