सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RBSE Result 2026 97.75% students passed Class five results released based on grading system

RBSE Result 2026: कक्षा 5वीं में 97.75% छात्र-छात्राएं पास; ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया गया रिजल्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 24 Mar 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

RBSE Result 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5 परीक्षा में इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। कक्षा 5 में कुल 13 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 13 लाख 33 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 97.75% छात्र सफल हुए।

RBSE Result 2026 97.75% students passed Class five  results released based on grading system
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में कक्षा 5 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें इस बार 97.75 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण रहे हैं। परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में 0.28 प्रतिशत बेहतर रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जारी किए परिणाम के अनुसार, कक्षा 5 में कुल 13 लाख 68 हजार से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से करीब 13 लाख 33 हजार छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से अधिकांश छात्रों ने सफलता हासिल की है।

Trending Videos


लड़कियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 
राजस्थान में कक्षा 5 की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच राज्य के 18,621 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 13,68,947 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,33,936 छात्र सफल हुए। इस प्रकार कुल परिणाम 97.75% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.28% अधिक है। रिजल्ट में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। जहां 97.59% छात्र पास हुए, वहीं 97.94% छात्राएं सफल रहीं, जो छात्रों से 0.35% ज्यादा है। वहीं 4,371 विद्यार्थियों का परिणाम रोक दिया गया है, जबकि 30,640 छात्रों को पूरक (सप्लीमेंट्री) श्रेणी में रखा गया है। इन छात्रों की परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ऐसा रहा परिणाम
बोर्ड की ओर से परिणाम ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें छात्रों का मूल्यांकन A से E ग्रेड तक किया गया है। कक्षा 5 में 81 से 100 अंक प्राप्त करने वाले 4 लाख 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों को A ग्रेड मिला, जो करीब 35.87 प्रतिशत है। वहीं 61 से 80 अंक प्राप्त करने वाले 54.60 प्रतिशत छात्रों को B ग्रेड दिया गया। 41 से 60 अंक पाने वाले 7.28 प्रतिशत छात्र C ग्रेड में रहे, जबकि बहुत कम छात्र D और E ग्रेड में शामिल हुए।

यहां चेक करें अपना रिजल्ट

कम नंबर पाने वाले छात्रों की संख्या कम
इस बार कम अंक पाने वाले छात्रों की संख्या काफी कम रही, जिससे साफ है कि अधिकांश विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए बोर्ड द्वारा सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed