{"_id":"67b7e85893d1a8cf4a0b9566","slug":"jaipur-news-1-25-lakh-jobs-in-the-budget-in-24-hours-board-releases-notification-of-2020-patwari-s-posts-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नई भर्ती के ऐलान के साथ 2020 पदों पर पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नई भर्ती के ऐलान के साथ 2020 पदों पर पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Fri, 21 Feb 2025 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के बजट में सरकार ने इस साल 1.25 लाख नई भर्तियों का बंपर ऐलान किया है। इस ऐलान के एक दिन बाद ही कर्मचारी चयन बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी भर्तियों की शुरुआत कर दी है। बोर्ड ने गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी।
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भजनलाल सरकार की ओर से बजट में सवा लाख नई भर्तियों का ऐलान के 24 घंटे बाद ही वेकेंसी के नोटिफिकेशन जारी होने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गुरुवार को पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती परीक्षा 11 मई को होगी। इस नोटिफिकेशन के अनुसार प्रदेश में कुल 2020 पदों पर पटवारी की भर्ती की जाएगी। इनमें 1733 पदों पर गैर अनुसूचित, जबकि 287 पदों पर अनुसूचित क्षेत्र में पटवारी की भर्ती होगी। समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल पास कर चुके अभ्यर्थी इसमें पात्र होंगे। अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर 22 फरवरी से 23 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
रिटन टेस्ट से होगा चयन
पटवारी भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार का चयन रिटन टेस्ट के आधार पर ही होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है। वहीं आरक्षित श्रेणी को 40 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।
सामान्य वर्ग तथा क्रीमीलेयर के लिए परीक्षा शुल्क 600 रुपए रखा गया है। वहीं एससी-एसटी, ओबीसी-नॉन क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के लिए परीक्षा शुल्क 400 रुपए रखा गया है।
ऐसे करें आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट (https://rsmssb.rajasthan.gov.in/) पर जाएं,
यहां पर रिक्रूमेंट एडवरटाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद यहां दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए सभी जानकारी भरें और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें। नजदीक के ई-मित्र पर जाकर भी आप यह फार्म भर सकते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X