{"_id":"65eb2c21af0a43068e0099d5","slug":"jaipur-news-acb-raids-premises-of-sms-hospital-doctor-ranjan-lamba-over-disproportionate-assets-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: आय से अधिक संपत्ति को लेकर SMS अस्पताल के डॉक्टर के ठिकानों पर छापेमारी; एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: आय से अधिक संपत्ति को लेकर SMS अस्पताल के डॉक्टर के ठिकानों पर छापेमारी; एसीबी ने की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयुपर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Mar 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur Hindi News: एसीबी पुलिस निरीक्षक रघुवीर शर्मा ने बताया कि लांबा ने एसएमएस अस्पताल में एमओ (चिकित्सा अधिकारी) के पद पर रहते हुए संपत्ति अर्जित की है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
एसीबी कार्यालय
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार सुबह सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) के डॉक्टर रंजन लांबा के घर और अस्पताल पर छापेमारी की कार्रवाई की है। एसीबी की जांच एजेंसी की टीमें डॉ. रंजन के जयपुर, झुंझुनूं और सीकर स्थित हॉस्पिटल-घर पर पहुंचीं।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, एसीबी को डॉक्टर रंजन लांबा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की जानकारी मिली थी। इस पर एसीबी इंटेलिजेंस से जांच करवाई गई। जहां एसीबी को जांच में कई संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। लांबा के खिलाफ एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति होने की एफआईआर दर्ज की। इसके बाद कोर्ट से अनुमति लेकर यह छापेमारी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि डॉ. लांबा के जयपुर के चित्रकूट स्थित आवास और एक अन्य ठिकाने पर एसीबी की टीम भेज सर्च अभियान चला रखा है। साथ ही झुंझुनूं में लांबा के एक निजी स्पर हॉस्पिटल और आवास पर जांच चल रही है। सीकर स्थित फ्लैट और आवास पर भी एसीबी की टीम जांच कर रही है।
एसीबी पुलिस निरीक्षक रघुवीर शर्मा ने बताया कि लांबा ने एसएमएस अस्पताल में एमओ (चिकित्सा अधिकारी) के पद पर रहते हुए संपत्ति अर्जित की है। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सर्च की कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। इसकी जांच करने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। छापेमारी की कार्रवाई पूरी के बाद ब्यूरो की ओर से जानकारी दी जाएगी।
