सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Madan Dilawar Rejects Dotasra's Allegations, Says Kirori's Image Is Spotless

Jaipur News: डोटासरा के आरोपों पर ये क्या कह गए मदन दिलावर? सियासी गर्मी बढ़ी, किरोड़ी को बताया सोने जैसा खरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2026 05:37 PM IST
सार

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा द्वारा लगाए गए आरोपों पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जैसे कोई चरित्रहीन किसी पतिव्रता पर आरोप लगाती है, वैसा ही रवैया डोटासरा अपना रहे हैं।

विज्ञापन
Jaipur News: Madan Dilawar Rejects Dotasra's Allegations, Says Kirori's Image Is Spotless
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी का स्तर लगातार तीखा होता जा रहा है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वे स्वयं भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं और अपनी छवि बचाने के लिए दूसरे नेताओं पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा पर लगाए जा रहे आरोपों में कोई तथ्य नहीं है।

विज्ञापन


मदन दिलावर ने अपने बयान में कहा कि जिस प्रकार कोई चरित्रहीन किसी पतिव्रता महिला पर आरोप लगाए, डोटासरा का रवैया भी वैसा ही कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डोटासरा भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान अपने मामलों से हटाने के लिए लगातार दूसरे लोगों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि डोटासरा की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित हैं। उनका मकसद केवल सुर्खियां बटोरना और अपने खिलाफ चल रही चर्चाओं से ध्यान भटकाना है। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ समझती है और राजनीतिक आरोपों तथा वास्तविक तथ्यों में अंतर करना जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur: डोटासरा के बचाव में उतरे गहलोत, किरोड़ी के आरोपों को बताया झूठा, पार्टी में नए सियासी समीकरण के संकेत


डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का बचाव करते हुए दिलावर ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी रहा है। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा ने हमेशा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई है, ऐसे व्यक्ति पर लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। दिलावर ने कहा कि डॉ. मीणा सोने की तरह खरे नेता हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप किसी भी स्तर पर टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जांच और तथ्यों के सामने आने के बाद सच्चाई स्पष्ट हो जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को बेगुनाह बताते हैं, उन्हें भी जांच प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता महेश जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई नेता पहले स्वयं को निर्दोष बताते रहे लेकिन बाद में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक आरोप लगाने के बजाय जांच के परिणामों का इंतजार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed