सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: SOG arrested Mahendra Kumar of photo studio, used to prepare fake photos of dummy candidates

Jaipur: फोटो स्टूडियो वाले महेंद्र कुमार को SOG ने किया गिरफ्तार, डमी अभ्यर्थियों की फर्जी फोटो करता था तैयार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Apr 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: राजस्थान में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों को बैठाने के बड़े खुलासे के तहत पुलिस ने एक और आरोपी महेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। महेंद्र फोटो मिक्सिंग कर डमी अभ्यर्थियों की फर्जी फोटो तैयार करता था।

Jaipur News: SOG arrested Mahendra Kumar of photo studio, used to prepare fake photos of dummy candidates
गिरफ्तार आरोपी महेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक और डमी अभ्यर्थियों को बैठाने के बड़े खुलासे के तहत पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, ए.टी.एस. और एस.ओ.जी. वीके सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी रामनिवास विश्नोई की निशानदेही पर महेंद्र कुमार पुत्र मंछाराम बोराणा को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos

 
जानकारी के मुताबिक, 42 वर्षीय महेंद्र कुमार निवासी ओडो की गली गायत्री मंदिर के पास भीनमाल जिला जालोर का रहने वाला है। वह भीनमाल में ‘अजंता फोटो स्टूडियो’ नाम से फोटो स्टूडियो संचालित करता है। आरोपी फोटो स्टूडियो में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ-साथ फोटो मिक्सिंग का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jhunjhunu: तीन युवतियों सहित 13 अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधी गिरफ्तार, लैपटॉप-मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
 
जांच में सामने आया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए महेंद्र कुमार ने मूल अभ्यर्थियों की जगह डमी अभ्यर्थियों को बैठाने के लिए फर्जी फोटो तैयार की थीं। आरोपी ने रामनिवास विश्नोई और हनुमानाराम की तस्वीरों को मिक्स कर नई फोटो बनाई, जो रामनिवास के एडमिट कार्ड पर लगाई गई। इसी तरह नरपतलाल और हनुमानाराम की फोटो को मिक्स कर नरपतलाल के एडमिट कार्ड पर चिपकाई गई। इन एडमिट कार्ड्स के जरिए डमी अभ्यर्थियों ने 14 और 15 सितंबर 2021 को परीक्षा में भाग लिया और परीक्षा पास की।
 
महेंद्र कुमार को 14 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 16 अप्रैल 2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब तक इस मामले में कुल 100 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महेंद्र कुमार ने और कितने अभ्यर्थियों की फोटो मिक्सिंग कर कूटरचना की है।

यह भी पढ़ें- Jaipur: महिला अपमान पर गरमाई सियासत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' बयान पर भड़की महिला कांग्रेस


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed