{"_id":"6a59a15289dbe284ba026f94","slug":"jaipur-police-busts-interstate-land-fraud-racket-rs15000-rewarded-mastermind-among-five-arrested-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4510858-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन का हेरफेर, इनामी मास्टरमाइंड समेत पांच सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन का हेरफेर, इनामी मास्टरमाइंड समेत पांच सलाखों के पीछे
Fri, 17 Jul 2026 07:51 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 07:51 PM IST
सार
जयपुर में फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इनामी मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने फर्जी मुख्त्यारनामा बनाकर करीब 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कमिश्नरेट की बनीपार्क थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन और भूखंडों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 15 हजार रुपये के इनामी मास्टरमाइंड मुनेश कुमार मीणा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार परिवादी सुनील खंडेलवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके और उनकी पत्नी अनीता खंडेलवाल के नाम खरीदे गए भूखंडों पर कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने असली मालिकों के स्थान पर फर्जी व्यक्तियों को प्रस्तुत कर नकली मुख्त्यारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) तैयार कराया और इसके आधार पर फर्जी विक्रय पत्र निष्पादित कर भूखंडों की अवैध तरीके से खरीद-फरोख्त की गई।
विज्ञापन
अनुसंधान में पता चला कि महिला आरोपी आशा बैरवा ने स्वयं को अनिता खंडेलवाल बताकर मुख्त्यारनामा निष्पादित किया, जबकि सुनील खंडेलवाल के स्थान पर भी एक अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत किया गया। दस्तावेजों में दर्शाए गए गवाहों के नाम और पते भी फर्जी पाए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह एक ही व्यक्ति को अलग-अलग पहचान देकर गवाह के रूप में पेश करता था तथा रजिस्ट्रार कार्यालय में उसके फोटो और हस्ताक्षर कराए जाते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी वीजा कॉल सेंटर गिरोह का भंडाफोड़, तीन ठिकानों पर छापे मार; 22 आरोपी हिरासत में
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्जी मुख्त्यारनामे के आधार पर पहले भूखंड भरतलाल मीणा के नाम दर्ज कराए गए, इसके बाद उन्हें ऋषिकेश मीणा के नाम स्थानांतरित किया गया और अंत में अजय गुप्ता को बेच दिया गया। इस सुनियोजित साजिश के जरिए आरोपियों ने करीब 1.60 करोड़ रुपये की अवैध राशि हासिल की।
तकनीकी विश्लेषण, डाटा विश्लेषण और मानवीय सूचना तंत्र की सहायता से पुलिस ने फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी मास्टरमाइंड मुनेश कुमार मीणा, अशोक मीणा और आशा बैरवा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मुनेश कुमार मीणा के खिलाफ जयपुर और हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों पर धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और संभावित पीड़ितों के संबंध में भी जांच कर रही है।