फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Haveli Excavation Sparks Treasure Row, Contractor Accused of Stealing Gold and Silver

Rajasthan: हवेली में दफन खजाना मिलने का दावा, मालिक ने ठेकेदार पर सोने-चांदी की संपत्ति हड़पने का केस कराया

Sat, 18 Jul 2026 04:45 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 18 Jul 2026 04:45 PM IST
सार

जयपुर की एक हवेली में खुदाई के दौरान खजाना मिलने का दावा हुआ है। मालिक ने ठेकेदार पर सोने के सिक्के, चांदी की सिल्लियां और पुराने सिक्के हड़पने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jaipur Haveli Excavation Sparks Treasure Row, Contractor Accused of Stealing Gold and Silver
जयपुर की हवेली में खजाना मिलने का दावा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित विद्याधर का रास्ता इलाके की एक पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान खजाना मिलने का सनसनीखेज दावा सामने आया है। हवेली के मालिक राहुल सेठी ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार और उसके साथियों ने खुदाई में निकली करोड़ों रुपये की सोने-चांदी की संपत्ति आपस में बांट ली। इस संबंध में 15 जुलाई को माणक चौक थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


40-45 किलो चांदी और सोने के कलश मिलने का दावा
परिवादी राहुल सेठी के अनुसार, करीब छह महीने पहले हवेली के पुनर्निर्माण के लिए डिवाइन-1 एलएलपी के माध्यम से ठेका दिया गया था। तोड़ाई का काम महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू को सौंपा गया था। परिवार का आरोप है कि खुदाई के दौरान करीब 40 से 45 किलो चांदी की सिल्लियां, सोने के सिक्कों से भरे 14-15 कलश और 8 से 10 हजार पुराने चांदी के सिक्के मिले, जिन्हें ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने मालिक को बताए बिना गायब कर दिया।
विज्ञापन


पहले ही दी थी हिदायत
रिपोर्ट के अनुसार राहुल सेठी का कहना है कि ठेकेदार को काम शुरू होने से पहले स्पष्ट रूप से कहा गया था कि यदि दीवार, नींव या मलबे से कोई कीमती वस्तु मिले तो उसे परिवार को सौंपना होगा। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर पूरी संपत्ति हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान में अवैध प्रवासियों पर बड़ा एक्शन: 1000 से अधिक बांग्लादेशी हुए डिपोर्ट; रोहिंग्या ने बढ़ाई चिंता

मजदूर ने खोला राज, वीडियो भी होने का दावा
परिवार का दावा है कि हवेली में काम करने वाले एक मजदूर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें मामले की भनक लगी। परिवादी का कहना है कि उसके पास दो वीडियो हैं। एक वीडियो में आरोपी अनुज और दूसरे में महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू तथा उसका सहयोगी जगदीश कथित तौर पर खुदाई में मिले खजाने की चर्चा करते नजर आ रहे हैं। शिकायत के साथ ये वीडियो पुलिस को भी उपलब्ध कराए गए हैं।



इन लोगों पर लगाए आरोप
एफआईआर में महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू के अलावा अनुज, जगदीश, रजनी, रेहान, सुल्तान और पप्पू अजमेरा पर खजाना गायब करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सिर्फ चांदी की कीमत सवा करोड़ से ज्यादा
परिवार के अनुसार, गायब हुई चांदी की सिल्लियों और पुराने चांदी के सिक्कों की मौजूदा बाजार कीमत सवा करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, सोने के सिक्कों से भरे कलशों का वजन और कुल कीमत का अभी आकलन नहीं हो सका है। 

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed