{"_id":"6a5af4176d75853187089471","slug":"jaipur-police-arrests-atm-card-swap-cyber-fraudster-24-debit-cards-recovered-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4514739-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: मदद के बहाने ATM कार्ड बदलकर लगा रहा था चूना, लोगों के खाते साफ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: मदद के बहाने ATM कार्ड बदलकर लगा रहा था चूना, लोगों के खाते साफ करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार
Sat, 18 Jul 2026 10:56 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:56 AM IST
सार
मदद के बहाने एटीएम बूथ पर बुजुर्गों और महिलाओं को निशाना बनाने वाले साइबर ठग को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर खातों से नकदी निकालता था और उसके कब्जे से 24 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की दक्षिण जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान म्यूल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश उर्फ देव गुर्जर (30) निवासी जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से जयपुर शहर में एटीएम कार्ड स्वैपिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज आईपीएस के निर्देशन में महेश नगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम/डेबिट कार्ड, वारदात में प्रयुक्त वाहन तथा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने करीब एक दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। आरोपी शिप्रापथ और सोडाला थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में भी वांछित था।
पुलिस के अनुसार आरोपी एटीएम बूथ के बाहर खड़े होकर विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और कम जानकारी रखने वाले ग्राहकों पर नजर रखता था। वह पहले उनका एटीएम पिन देख लेता और फिर मशीन में खराबी आने या ट्रांजेक्शन फेल होने का बहाना बनाकर मदद के नाम पर उनका एटीएम कार्ड बदल देता था। इसके बाद बदले गए कार्ड और पिन का उपयोग कर दूसरे एटीएम से नकदी निकालकर लोगों को चूना लगाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror: करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने 20 घंटे तक धरना दिया, समझौते के बाद हुआ पोस्टमार्टम
जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चोरी और साइबर अपराध से जुड़े 10 से अधिक आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। महेश नगर, सोडाला और शिप्रापथ थानों में दर्ज नए मामलों की भी जांच जारी है। पुलिस अब आरोपी से अन्य वारदातों और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय अपना पिन किसी को न दिखाएं, अनजान व्यक्ति की मदद न लें और कार्ड बदलने या किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन, संबंधित बैंक और स्थानीय पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते खाते को सुरक्षित किया जा सके।