{"_id":"6a50bc4443be82acf2081a8d","slug":"jaipur-woman-stages-own-kidnapping-to-reunite-with-lover-assault-on-husband-exposes-plot-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4486057-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : दिनदहाड़े 'अपहरण' की कहानी निकली झूठी, प्रेमी संग भागने के लिए विवाहिता ने खुद रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : दिनदहाड़े 'अपहरण' की कहानी निकली झूठी, प्रेमी संग भागने के लिए विवाहिता ने खुद रची थी साजिश
Fri, 10 Jul 2026 03:57 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 03:57 PM IST
सार
पति की आंखों के सामने कार सवार युवक विवाहिता को अपने साथ ले गए। मामला अपहरण का माना जा रहा था लेकिन दो दिन बाद जब महिला खुद थाने पहुंची तो पुलिस जांच में पूरे घटनाक्रम की चौंका देने वाली कहानी सामने आई।
विज्ञापन
अपहरण की साजिश का पर्दाफाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में कैब का इंतजार कर रहे युवक की पत्नी के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया। शुरुआत में जिस घटना को दिनदहाड़े बदमाशों द्वारा महिला के अपहरण के रूप में देखा जा रहा था, वह जांच में सुनियोजित साजिश निकली।
विज्ञापन
मालपुरा थाने के एएसआई वेद प्रकाश के अनुसार जयपुर निवासी 28 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि अप्रैल 2026 में उसकी शादी अजमेर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से पत्नी अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले युवक अपनी पत्नी को लेने अजमेर गया था और 7 जुलाई की सुबह दोनों रोडवेज बस से जयपुर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे मालपुरा गेट बस स्टैंड पर उतरने के बाद दोनों कैब का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेजा कार उनके सामने आकर रुकी और कार से चार युवक उतरे। इनमें से दो युवकों ने महिला को जबरन कार में बैठा लिया, जबकि बाकी दो ने उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan: अंतिम संस्कार में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा; चालक फरार
घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि कार महिला को लेकर वहां से निकल गई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर महिला की तलाश शुरू कर दी। मामले में नया मोड़ तब आया जब 9 जुलाई को विवाहिता स्वयं मालपुरा थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपनी मर्जी से गई थी और पूरी योजना उसी ने बनाई थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पिछले चार-पांच वर्षों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। दोनों ने आर्य समाज में विवाह भी कर लिया था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने उसे घर में कैद कर दिया और अप्रैल 2026 में उसकी इच्छा के विरुद्ध दूसरे युवक से शादी करवा दी। शादी के बाद वह ससुराल नहीं गई और मायके में ही रही। आखिर कुछ दिनों बाद मौका मिलते ही घर से भाग गई, जिसके बाद अजमेर पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। करीब 45 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने उसे जोधपुर से बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने फिर उसे घर में रखकर पति के साथ भेजने का दबाव बनाया।
जांच में यह भी सामने आया कि युवती को अपनी मामी का मोबाइल मिल गया था। उसने अपने प्रेमी से संपर्क कर पूरी योजना बनाई। जब उसे पति के साथ जयपुर भेजा गया तो पहले से तय योजना के अनुसार मालपुरा गेट बस स्टैंड पर कार पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। हालांकि हंगामे के दौरान दो युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गए, जिससे पूरा मामला पुलिस के सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है। महिला, उसके प्रेमी और घटना में शामिल अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।