{"_id":"6a1e63e349292f29bc0514c4","slug":"kailash-choudhary-targets-hanuman-beniwal-over-remarks-stresses-dignified-politics-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4349943-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: बेनीवाल की बयानबाजी पर कैलाश चौधरी की दो टूक, बोले- राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: बेनीवाल की बयानबाजी पर कैलाश चौधरी की दो टूक, बोले- राजनीति में भाषा की मर्यादा जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार
हनुमान बेनीवाल के भाजपा पर लगातार हमलों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा है कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन भाषा की गरिमा नहीं टूटनी चाहिए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने प्रदेश में चल रही राजनीतिक बयानबाजी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रमुख हनुमान बेनीवाल द्वारा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया दी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजनीति हमेशा शालीन और मर्यादित रही है तथा ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
कैलाश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को अपनी बात रखने और विरोध करने का पूरा अधिकार है लेकिन सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है। उनका कहना था कि राजनीतिक नेताओं का आचरण और भाषा समाज पर प्रभाव डालती है, जो लोग नेताओं का अनुसरण करते हैं, वे भी उसी प्रकार की भाषा और व्यवहार को अपनाने लगते हैं। इसलिए राजनीतिक संवाद में संयम और गरिमा बनाए रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान बेनीवाल के उस बयान पर जिसमें उन्होंने राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ होने और पार्टी के तीसरे नंबर पर पहुंचने की बात कही थी, कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे मजबूत राजनीतिक शक्ति है। राजस्थान में भाजपा की सरकार है, केंद्र में भाजपा की सरकार है और देश के अधिकांश राज्यों में पार्टी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: तीन दिन की मोहलत- फिर जब्ती, मॉडिफाइड वाहनों पर सरकार का बड़ा एक्शन
उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में भी भाजपा लगातार अपना जनाधार मजबूत कर रही है। ऐसे में राजस्थान से भाजपा को हटाना असंभव है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।
संतों के आंदोलनों और गौसेवा से जुड़े मुद्दों पर भी कैलाश चौधरी ने भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संतों का सम्मान भाजपा की प्राथमिकताओं में शामिल है और पार्टी ने हमेशा सनातन परंपरा, गौसेवा और संत सेवा को आगे बढ़ाने का काम किया है।
जैसलमेर में गायों की मौत और भैराणा धाम में संतों के आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले पर नजर रखे हुए है तथा जांच कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गायों और संतों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
कैलाश चौधरी ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में किसानों के लिए एक विशेष कार्यशाला आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उन्हें प्रशिक्षक के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में चार हजार किसानों को ट्रेनर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।