सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Orange Alert in 6 Districts as Dust Storms, Hailstorm and Winds up to 80 kmph Likely

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 80 KMPH की रफ्तार से आंधी, ओलावृष्टि की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 02 Jun 2026 06:56 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Rajasthan Weather Update: Orange Alert in 6 Districts as Dust Storms, Hailstorm and Winds up to 80 kmph Likely
राजस्थान में तेज आंधी की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने मंगलवार सुबह तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर और डीग जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।




राजस्थान के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। विभाग ने पेड़ों की बड़ी शाखाओं, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। साथ ही कच्चे मकानों और खड़ी फसलों को भी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जालौर, सिरोही, उदयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, फलोदी और जोधपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos


यह भी पढें-चार महीने बाद पुलिस का एक्शन: बजरी आंदोलन को लेकर हनुमान बेनीवाल समेत 14 नेताओं पर केस, मचा सियासी घमासान

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले सप्ताह जहां कई जिलों में तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। फलोदी में सोमवार को सर्वाधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जबकि जयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और उदयपुर सहित कई शहरों में तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहा।

विशेषज्ञों का कहना है कि जून की शुरुआत में सक्रिय हुए इस मौसम तंत्र के कारण फिलहाल भीषण लू लौटने की संभावना कम है। हालांकि बारिश के बाद कुछ इलाकों में उमस बढ़ सकती है। किसानों के लिए भी यह मौसम लाभदायक माना जा रहा है क्योंकि इससे जमीन में नमी बढ़ेगी और खरीफ सीजन की तैयारियों को मदद मिलेगी।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से दूर रहने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed