फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Karni Sena's 'Savarna Nyay Yatra' Reaches Jaipur, Memorandum Against Proposed UGC Rules to Be Submitted

Jaipur : UGC के विरोध में करणी सेना की 'सवर्ण न्याय यात्रा' जयपुर पहुंची,आज राष्ट्रपति के नाम सौंपेगा ज्ञापन

Mon, 03 Aug 2026 08:25 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Mon, 03 Aug 2026 08:25 AM IST
सार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की 'सवर्ण न्याय यात्रा' जयपुर पहुंची। सोमवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित UGC नियम वापस लेने, पारदर्शी भर्ती और व्यापक परामर्श की मांग करेगी।

विज्ञापन
Karni Sena's 'Savarna Nyay Yatra' Reaches Jaipur, Memorandum Against Proposed UGC Rules to Be Submitted
जयपुर पहुंची रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की 'सवर्ण न्याय पैदल यात्रा' रविवार को जयपुर पहुंच गई। बीकानेर के देशनोक से शुरू हुई यह यात्रा सोमवार को जयपुर में समाप्त होगी। समापन के बाद संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा के अंतिम चरण से पहले रविवार शाम कालवाड़ रोड से कलेक्ट्रेट सर्किल तक मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें करणी सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

विज्ञापन

संगठन ने प्रस्तावित UGC नियमों को वापस लेने, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती पूरी तरह योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर करने तथा शिक्षा से जुड़े नीतिगत बदलावों से पहले शिक्षाविदों, शिक्षकों और छात्रों से व्यापक परामर्श की मांग की है। ज्ञापन में उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी वर्गों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और उन प्रावधानों की समीक्षा की भी मांग की जाएगी, जिनसे संगठन के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Udaipur News: दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, संपत्ति के लालच में मुंहबोले बेटे ने ही की मां-बेटी की हत्या

महिपाल मकराना ने दावा किया कि प्रस्तावित नियम उच्च शिक्षा में भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और समान अवसर के सिद्धांत को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन किसी वर्ग विशेष के अधिकारों का विरोध नहीं कर रहा, बल्कि योग्यता आधारित और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की मांग कर रहा है। उनका यह भी कहना है कि शिक्षा नीति में बड़े बदलाव व्यापक परामर्श के बाद ही किए जाने चाहिए।

करणी सेना के अनुसार, देशनोक से जयपुर तक निकाली गई यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में युवाओं और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। संगठन ने कहा है कि यदि उसकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को आगे और व्यापक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed