फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Congress Protests Seeking Justice for Reshu Gupta, Burns CM Effigy, Gives Government 24-Hour Ultimatum

Jaipur: रेशु गुप्ता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस, सीएम का पुतला फूंका, सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

Sat, 27 Jun 2026 07:24 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान रेशु गुप्ता के झुलसने के मामले में कांग्रेस ने शुक्रवार को जयपुर में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 24 घंटे के भीतर पीड़िता को न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Jaipur: Congress Protests Seeking Justice for Reshu Gupta, Burns CM Effigy, Gives Government 24-Hour Ultimatum
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान झुलसी रेशु गुप्ता को न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए खाचरियावास ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान पुलिस की कार्रवाई में मोमोज का ठेला लगाने वाली रेशु गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गई। उन्होंने कहा कि हादसे में उसके शरीर के संवेदनशील अंग तक जल गए लेकिन घटना के बाद पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय घटनास्थल पर छोड़ दिया। इसे उन्होंने अमानवीय और बेहद शर्मनाक बताया।
विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि सरकार केवल बयान देने तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पीड़िता को उसका अधिकार दिलाए। उन्होंने मांग की कि रेशु गुप्ता को तत्काल पर्याप्त आर्थिक सहायता, बेहतर चिकित्सा सुविधा, पुनर्वास और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यह सरकार की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला

उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को संबोधित करते हुए कहा कि जयपुर की बेटी के साथ हुई यह घटना बेहद दुखद है। सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मियों की कार्रवाई के कारण उसका जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार ने अब तक उसकी समुचित सहायता और पुनर्वास की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने सरकार पर पीड़िता की अनदेखी करने और संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।


खाचरियावास ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में रेशु गुप्ता को आर्थिक सहायता, न्याय और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी और प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान रेशु गुप्ता को न्याय, उचित मुआवजा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष, नगर निगम पार्षद, कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में कांग्रेस ने रेशु गुप्ता को न्याय,

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में कांग्रेस ने रेशु गुप्ता को न्याय,

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed