{"_id":"69c55c4a533a50321405b01d","slug":"lpg-crisis-bhajanlal-assures-all-party-meeting-oil-and-gas-supplies-adequate-in-rajasthan-west-asia-tensions-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"LGP Crisis: 'राजस्थान में तेल-गैस पर्याप्त', पश्चिम एशिया तनाव के बीच सर्वदलीय बैठक में सीएम ने दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LGP Crisis: 'राजस्थान में तेल-गैस पर्याप्त', पश्चिम एशिया तनाव के बीच सर्वदलीय बैठक में सीएम ने दिया भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Thu, 26 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan LGP Crisis: राजस्थान में सर्वदलीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल, डीजल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आपूर्ति निगरानी बढ़ाई गई है, कालाबाजारी पर सख्ती की जा रही है और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
राजस्थान में तेल-गैस की उपलब्धता को लेकर सीएम भजनलाल ने दिलाया भरोसा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीजल, गैस और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और व्यवस्थाओं को मजबूत बनाया गया है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति के बीच तेल, गैस और उर्वरक आपूर्ति की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी दलों से सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य और जिला स्तर पर सख्त निगरानी
सीएम ने बताया कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। वहीं, जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 14435 चौबीसों घंटे संचालित हैं।
पढ़ें- LPG Crisis: राजस्थान को केंद्र से 10% अतिरिक्त कमर्शियल गैस आवंटन, CM भजनलाल शर्मा ने केंद्र का जताया आभार
अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने आमजन से एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि घरेलू गैस वितरण में ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है और डिलीवरी के समय पासबुक में एंट्री भी जरूरी होगी।
पीएनजी और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा
सरकार ने सिटी गैस कंपनियों को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल, होटल और रेस्टोरेंट जैसे संस्थानों को प्राकृतिक गैस अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित विभिन्न दलों के विधायक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन