सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Major IPS Reshuffle in Rajasthan, Seven District SPs Transferred Overnight

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस में आधी रात बड़ा फेरबदल, 17 IPS अफसरों के तबादले; 7 जिलों के SP बदले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 20 May 2026 06:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan IPS Transfer:राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सात जिलों के एसपी बदले गए हैं, जबकि एटीएस, एसीबी, एसओजी और आरएसी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Major IPS Reshuffle in Rajasthan, Seven District SPs Transferred Overnight
ips - फोटो : phq
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार देर रात 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में सात जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जबकि एक एपीओ चल रहे आईपीएस अधिकारी को नई पोस्टिंग और एक अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Trending Videos

सरकार ने चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर और दौसा जिलों में नए एसपी लगाए हैं। वहीं हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। कोटा रेंज में आईजी का पद लंबे समय से खाली चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई जिलों में बदले गए एसपी

चित्तौड़गढ़ के एसपी मनीष त्रिपाठी का तबादला एसपी एटीएस जयपुर के पद पर किया गया है। उनकी जगह भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह को चित्तौड़गढ़ का नया एसपी बनाया गया है। वहीं दौसा एसपी सागर को भीलवाड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

एटीएस जयपुर में तैनात एसपी ज्ञानचंद्र यादव को डीडवाना-कुचामन का नया एसपी लगाया गया है। डीडवाना-कुचामन की एसपी रिचा तोमर को दिल्ली स्थित आरएसी की 11वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

राजेश कुमार मीणा को टोंक से भरतपुर एसपी लगाया गया है, जबकि एसीबी जयपुर में तैनात पीयूष दीक्षित को दौसा एसपी बनाया गया है। नागौर एसपी रोशन मीणा का तबादला टोंक एसपी के पद पर किया गया है।
यह भी पढें- Rajasthan: राजस्थान में कर्मचारियों का आर-पार आंदोलन! 20 मई से चेतावनी अभियान, सरकार को दी बड़ी चेतावनी

एडीजी और आईजी स्तर पर भी बदलाव

लता मनोज कुमार को एडीजी कम्युनिटी पुलिसिंग एवं जन अभियोग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एपीओ चल रहीं केबी वंदना को आईजी सीआईडी (क्राइम ब्रांच) जयपुर में पोस्टिंग मिली है।

परम ज्योति को आईजी आरएसी जयपुर और कालूराम रावत को आईजी टेलीकम्युनिकेशन बनाया गया है। कालूराम रावत हाल ही में गैरहाजिर रहने को लेकर चर्चा में रहे थे।

दो-तीन महीने में फिर हुए तबादले

तबादला सूची में कुछ अधिकारियों के कम समय में दोबारा ट्रांसफर भी चर्चा का विषय बने। हरेंद्र महावर और कालूराम रावत का फरवरी में ही तबादला हुआ था, जबकि पीयूष दीक्षित को मार्च में एसीबी में एसपी लगाया गया था। अब दो महीने बाद उन्हें दौसा एसपी बना दिया गया है।

एसओजी और एसीबी में भी फेरबदल

डीआईजी भुवन भूषण यादव को एसीबी बीकानेर से एसओजी जयपुर भेजा गया है। श्वेता धनखड़ को डीआईजी आरएसी जयपुर की जिम्मेदारी मिली है। गोरधन लाल सौंकरिया को एसपी कानून व्यवस्था से एसपी एसीबी जयपुर बनाया गया है।

इसके अलावा आशिमा वासवानी को एसपी मावली से एएसपी भरतपुर शहर लगाया गया है। एडीजी हवा सिंह घुमरिया को एडीजी सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed