पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Massive Rajasthan ATS Crackdown on Suspected Shahzad Bhatti Network Across 20 Districts

राजस्थान ATS का 20 जिलों में बड़ा ऑपरेशन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क पर शिकंजा,

Fri, 03 Jul 2026 04:47 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 03 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

राजस्थान एटीएस ने 20 से अधिक जिलों में छापेमारी कर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से कथित सोशल मीडिया संबंध रखने वाले 30 लोगों से पूछताछ की। संदिग्धों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच जारी है।

विज्ञापन
Massive Rajasthan ATS Crackdown on Suspected Shahzad Bhatti Network Across 20 Districts
ATS की बड़ी कार्रवाई-फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने शुक्रवार को राज्यभर में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक जिलों में छापेमारी की। यह कार्रवाई पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े संदिग्ध लोगों के खिलाफ की गई। ऑपरेशन के दौरान करीब 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जबकि उनके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एटीएस की टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जयपुर, अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर समेत 20 से अधिक जिलों में एक साथ कार्रवाई की। यह ऑपरेशन खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था निशाना

एटीएस के अनुसार, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन गेम, पैसे और गैंगस्टर व आतंकियों की कथित चमक-दमक का लालच देकर अपने नेटवर्क में जोड़ने की कोशिश करता था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इसके बाद उनसे संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों की तस्वीरें तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की जाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान की किन्नर ने एमपी के युवक संग रचाई शादी: मंदिर में दोनों ने लिए सात फेरे; एक साल से था रिश्ता

भट्टी से जुड़े संदिग्धों की सूची तैयार, अब हुई कार्रवाई

राजस्थान एटीएस के पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि एजेंसी को लंबे समय से ऐसे लोगों के बारे में खुफिया जानकारी मिल रही थी, जो सोशल मीडिया पर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे। इन सूचनाओं का सत्यापन करने के बाद गुरुवार से ऑपरेशन शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले पूरे प्रदेश में ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई, जिनके सोशल मीडिया अकाउंट शहजाद भट्टी से जुड़े पाए गए थे।

सिर्फ सोशल मीडिया कनेक्शन या कुछ और?

एटीएस अब यह पता लगा रही है कि संदिग्धों का संपर्क केवल सोशल मीडिया तक सीमित था या वे किसी अन्य गतिविधि में भी शामिल थे। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिन लोगों का संबंध केवल सोशल मीडिया तक सीमित पाया गया, उनसे पूछताछ के बाद उनके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वापस कर दिए गए।
वहीं कुछ व्यक्तियों की भूमिका संदिग्ध मिली है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड, बैंक खातों और अन्य गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उनसे आगे भी पूछताछ की जाएगी।

बबीता उर्फ खदीजा की गिरफ्तारी के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई

यह कार्रवाई जयपुर से बबीता उर्फ खदीजा की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद की गई है। एटीएस ने 22 जून को उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि उसके पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्यों से संपर्क थे और वह कथित तौर पर ऑनलाइन निकाह के बाद पाकिस्तान भागने की योजना बना रही थी।

राजस्थान एटीएस का मानना है कि सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों द्वारा युवाओं को प्रभावित करने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिशों को देखते हुए ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed