सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Sudden Change in Weather, Heavy Rain Likely in Jaipur and Several Districts Today

Rajasthan Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज जयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 03 Jun 2025 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मानूसन की एंट्री से पहले कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग ने बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, नागौर, अजमेर और टोंक में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Rajasthan Weather Update: Sudden Change in Weather, Heavy Rain Likely in Jaipur and Several Districts Today
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते 24 घंटों में राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। इसमें भीलवाड़ा, पिलानी, झ़ुंझुनू, सीकर और चूरू में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है, वहीं जयपुर मौसम केंद्र से मंगलवार सुबह भी बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, नागौर, अजमेर और टोंक में हल्की से मध्यम वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

Trending Videos


हनुमानगढ़, दौसा, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालवाड़, जोधपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली और राजसमंद में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि मानसून की समय से पहले एंट्री को लेकर अब संशय बना हुआ है क्योंकि बीते 4-5 दिनों से मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार रुक गई है। सोमाली जेट (लो लेवल विंड स्ट्रीम) के प्रभाव से इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन अब हवाओं के प्रभाव में कमी आने से इसकी रफ्तार भी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: 11 दिन से लापता मासूम सूरज की लाश जंगल में मिली, हड्डियों के अवशेष देख दहल उठे परिजन

आईएमडी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 3 जून को हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली सहित पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 5 जून के बाद से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमेगा लेकिन तब तक प्रदेश के बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में अंधड़ के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है।
 
मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी कमी आई है। मई में जहां प्रदेश का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब ज्यादातर शहरों में यह 40 डिग्री से नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में तापमान में इजाफा नहीं होगा। सोमवार को भी जयपुर संभाग में कई जगहों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

अगले 4 दिनों तक प्रदेश के तापमान में भी गिरावट रहेगी। इस दौरान हीट वेव से भी लोगों को राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान का स्तर 45 डिग्री के नीचे रहेगा। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर गंगानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 36.4, भीलवाड़ा 37.2, वनस्थली 39.6, अलवर में 37.8, जयपुर में 37.2, पिलानी में 35.6, सीकर 35.5, कोटा में 38.6, बाड़मेर में 40.6, जैसलमेर में 42.2, जोधपुर में 39.1,  चूरू में 38.1 तथा बीकानेर में 41 व  फतेहपुर में 38.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed