फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News: Bisalpur dam on the verge of overflow due to heavy rains

Tonk News: बीसलपुर बांध ओवरफ्लो के करीब, आज खुल सकते हैं गेट, जल स्तर 315.17 मीटर पार

Mon, 21 Jul 2025 09:25 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 21 Jul 2025 09:25 AM IST
सार

राजस्थान की लाइफलाइन कहे जाने वाला बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होने के करीब है। बांध का जल स्तर रविवार देर रात 315 मीटर को पार कर चुका। बांध में लगातार आवक जारी है। किसी भी वक्त गेट खोलने के लिए हूटर बज सकते हैं।
 

विज्ञापन
Tonk News: Bisalpur dam on the verge of overflow due to heavy rains
बीसलपुर बांध ओवरफ्लो होने के करीब। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान में जोरदार बारिश के बाद जयपुर सहित कई जिलों की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने की स्थिति आ गई है। बांध से जयपुर, टोंक और आस-पास के क्षेत्रों की करीब एक करोड़ की आबादी की प्यास बुझाई जाती है। इसके अलावा यह खेती के काम के लिए भी पानी सप्लाई करता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बांध का जल स्तर मापा गया। बांध में जल स्तर 315.17 को पार कर चुका है। जो उसकी पूर्ण भराव क्षमता 315.50 आरएल से 33 सेमी कम है। बांध क्षेत्र में अब तक 597 एमएम बारिश हो चुकी है। बांध में त्रिवेणी नदी से लगातार आवक जारी है। त्रिवेणी नदी 3:30 मीटर की ऊंचाई पर बह रही है। आज देर शाम तक बांध के गेट खोले जाने का हूटर बजने की संभावना है।
विज्ञापन


बीसलपुर बांध निर्माण के बाद पहली बार वर्ष 2004 में ओवरफ्लो हुआ और गेट खोले गए। इसके बाद वर्ष 2006, 2014, 2016, 2019, 2022, 2024 में सातवीं बार ओवरफ्लो होने पर बांध के गेट खोलने पड़े। बीसलपुर बांध निर्माण के बाद पहली बार वर्ष 2004 में ओवरफ्लो हुआ और गेट खोले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एक गर्भगृह में दो शिवलिंग, आखिर क्यों? अद्भुत है सोम नदी के तट पर बने इस मंदिर की कहानी

टोंक में बांध की पाल टूटी
भारी बारिश के चलते रविवार को टोंक के बरवास उप तहसील क्षेत्र की छान बास सूर्या पंचायत के इस्लामपुरा बांध की पाल टूट गई। इसके कारण निचले क्षेत्र में बने नया गांव के तालाब पर पानी का दबाव बढ़ गया है, जिसके टूटने की आशंका भी बढ़ गई है। वहीं निचले इलाकों में बसे गांवों में भी बाढ़ के जैसे हालात होने की आशंका है। ग्रामीणों से मिली सूचना पर शाम करीब 5 बजे SDRF और सिविल डिफेंस टीम पहुंची और जायजा लिया। इसके बाद जल संसाधन विभाग की टीम भी पहुंची। हालांकि फिलहाल मौके पर राहत कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर अपना बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed