{"_id":"684b83018733d7c5a9025e77","slug":"pre-monsoon-chances-of-pre-monsoon-rains-new-weather-system-active-in-kota-udaipur-division-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: गर्मी से तपते राजस्थान में अब राहत की उम्मीद, जानें कब से होगी बारिश?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: गर्मी से तपते राजस्थान में अब राहत की उम्मीद, जानें कब से होगी बारिश?
Fri, 13 Jun 2025 08:14 AM IST
सौरभ भट्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Fri, 13 Jun 2025 08:14 AM IST
सार
राजस्थान के कोटा और उदयपुर इलाके में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 जून के बाद कोटा, भरतपुर और उदयपुर में बारिश और भी ज्यादा होगी। इससे गर्मी कम होगी और तापमान नीचे आएगा।

विज्ञापन
मानसून से पहले की बारिश के आसार बने
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून के बाद से कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। इसके चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
पश्चिमी राजस्थान में अगले 48 घंटे तक जारी रहेगा लू का असर
हालांकि पश्चिमी राजस्थान में अगले दो दिनों तक लू का प्रभाव बना रहेगा। उसके बाद यहां भी तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने 20 से 26 जून के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में श्रीगंगानागर लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान भी 31.2 डिग्री रहा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास
राजधानी जयपुर में बुधवार का दिन इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में से एक रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री और न्यूनतम 32.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, हिल स्टेशन माउंट आबू में भी पारा 33 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि वहां न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा।
8 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार
राजस्थान के 8 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। इनमें प्रमुख रूप से गंगानगर में 48, चूरू में 45.8, चित्तौड़गढ़ में 45.7, दौसा में 45.2, फलोदी में 45.8, बीकानेर में 45.1, कोटा में 45.1 और वनस्थली में 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए आने वाली बारिश कुछ राहत लेकर आ सकती है।