सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: FIRs Filed Against Those Who Stopped Train in Peelupura, RPF Holds Strong Evidence

Rajasthan News: पीलूपुरा में ट्रेन रोकने वालों पर एफआईआर दर्ज होनी शुरू, आरपीएफ के पास हैं पुख्ता सबूत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

गुर्जर महापंचायत के बाद रविवार शाम को पीलूपुरा में ट्रेन रोकने और पटरियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज होनी शुरू हो गई है। आरपीएफ के पास प्रदर्शनकारियों करीब 300 वीडियो हैं।

Rajasthan: FIRs Filed Against Those Who Stopped Train in Peelupura, RPF Holds Strong Evidence
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बयाना में गुर्जर समाज की महापंचायत के बाद ट्रेन रोकने वालों पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। महापंचायत के बाद रविवार को एक धड़े ने प्रशासन के साथ वार्ता में अपने मुद्दे शामिल नहीं किए जाने की नाराजगी जताते हुए पीलूपुरा पर ट्रेनें रोक दीं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन की पटरियों की क्लिपिंग उखाड़ने की कोशिश भी की। प्रदर्शनकारियों के पटरी पर जमा होने के चलते ट्रेनों का संचालन कई घंटों तक बाधित रहा।

Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: फोन पर बात करते-करते दो लड़कियों को हुआ इश्क, शादी समारोह में हुई थी मुलाकात; ऐसे चढ़ा परवान
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि पीलूपुरा में पटरियों और इंजन को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रदर्शनकारियों के 300 से ज्यादा वीडियो मौजूद हैं। गुर्जर समाज की महापंचायत के बाद भरतपुर के पीलूपुरा में ट्रेन रोकने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के पास ट्रेन रोकने और पटरियों-इंजन को नुकसान पहुंचाने वालों के करीब 300 वीडियो हैं। इनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। भरतपुर के बयाना सदर थाने में एसएचओ कृष्णवीर सिंह की ओर से सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में ट्रेन रोकने और रेलवे ट्रेक व रेल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।

आरपीएफ ने रेलवे एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में कहा है कि काफी संख्या में रीट अभ्यर्थी ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए और रेल पटरी को क्षतिग्रस्त कर दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed