सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Horror: Two Major Road Accidents in Phalodi Kill 19, Including 4 Children and 10 Women

Phalodi Road Accident: फलौदी में एक और भीषण सड़क हादसा; बोलेरो-ट्रेलर की टक्कर में चार लोगों की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ जोधपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 03 Nov 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के फलोदी में दो भीषण सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो गई। भारत माला रोड पर बोलेरो-ट्रेलर भिड़ंत में 4 की जान गई, जबकि कुछ घंटे पहले टेंपो ट्रैवलर हादसे में 15 लोग मारे गए। 

Rajasthan Horror: Two Major Road Accidents in Phalodi Kill 19, Including 4 Children and 10 Women
फलोदी में दुर्घटना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के फलोदी में देर रात एक और भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।  फलौदी क्षेत्र में भारत माला रोड पर शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर भोजासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। हादसा रिडमलसर-चोतीणा सरहद पर हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


इससे पहले कुछ घंटों पहले ही फलोदी में भीषण सड़क हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। इस घटना में बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा में टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रेलर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 बच्चों, ड्राइवर और 10 महिलाएं की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग देवउठनी एकादशी पर जोधपुर के सूरसागर से कोलायत में कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने के लिए गए थे। लौटते समय मतोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नकूट कार्यक्रम के चलते कई महिलाएं नहीं गईं यात्रा पर
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में अन्नकूट का कार्यक्रम होने के कारण कई महिलाओं ने तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम में जाने से इनकार कर दिया था। इसके कारण उन महिलाओं की जान बच गई। हादसे में जान गंवाने वाली सज्जन कंवर को पति ओमप्रकाश ने तीर्थ यात्रा के लिए जाने से मना भी किया था, लेकिन वह तीर्थ यात्रा पर गई।
हादसे में लता (50) पत्नी चंवर लाल, सज्जन कंवर (60) पत्नी ओमप्रकाश सांखला, टीना (40) पत्नी विनोद कुमार, दिशू (6) पुत्री उमेश सिंह, उर्मिला (55) पत्नी रामसिंह, पुंज उर्फ प्रणब (10) पुत्र जितेंद्र, दिव्या (23) पत्नी कार्तिक, मीना (53) पत्नी दीनदयाल, फतेह पुरी (32) पुत्र दौलत पुरी निवासी अमरावती नगर पाल रोड, मधु (45) पत्नी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। इनकी बॉडी MGH मॉर्च्युरी में रखवाई गई। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए इसके अलावा हादसे में रुद्राक्ष पुत्र राजेंद्र सांखला, सानिया (32) पत्नी दिलीप सिंह सांखला, गीता (50) पत्नी गोविंद सिंह सांखला, कुश सांखला पुत्र रविंद्र सांखला, रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की मौत हो गई। इनके शव एम्स मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं।

राजस्थान में बीते 3 महीनों में बड़े हादसों में 70 से ज्यादा मौंतें
राजस्थान में सड़क में मौतों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बीते तीन महीनों में राजस्थान में बड़े हादसों में करीब 70 से ज्यादा लोगों की मौतों हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed