{"_id":"66963d250f36464d1a0b8a2c","slug":"rajasthan-mla-balmukund-acharya-says-population-control-law-is-necessary-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: MLA बालमुकुंद बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी...अब एक, दो, तीन और उसके बाद अनगिनत नहीं चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: MLA बालमुकुंद बोले- जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी...अब एक, दो, तीन और उसके बाद अनगिनत नहीं चलेगा
Tue, 16 Jul 2024 02:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:58 PM IST
सार
बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दिया है। विधायक आचार्य ने कहा, जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त आवश्यकता है। अब एक, दो, तीन और उसके बाद अनगिनत नहीं चलेगा।
विज्ञापन
बालमुकुंद आचार्य, हवामहल विधायक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने एक बार फिर जनसंख्या कानून और जनसंख्या नियंत्रण के ऊपर बयान देते हुए कहा, जनसंख्या नियंत्रण कानून की सख्त आवश्यकता है। इस कानून को शीघ्र लागू करने की आवश्यकता है। क्योंकि अब एक, दो, तीन, चार और उसके बाद अनगिनत नहीं चलेगा।
विज्ञापन
क्या आप किसी धर्म विशेष को टारगेट कर रहे हैं? इस बात को पूछने पर बालमुकुंद आचार्य ने कहा, यह किसी विशेष समुदाय को टारगेट करने वाली बात नहीं है। परंतु उनके नेता असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि आप सिर्फ आबादी बढ़ाओ। 25 साल बाद पता नहीं क्या हो जाएगा तो अब इस तरीके की बातों पर विराम लगना चाहिए। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पत्रकारों से अनुरोध किया कि आप स्वयं सच्चाई का पता लगाएं और पता करें कि जनसंख्या का भार कितना है। क्या जनसंख्या बढ़ने के बाद में यह इतना आराम से और चैन से रह पा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक बालमुकुंद आचार्य बोले, अब समय आ गया है। जब सबको समझना पड़ेगा और सबका विकास तब ही संभव है, जब सबका साथ मिलेगा। विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी योजना में कभी कोई फर्क नहीं किए हैं। किसी धर्म विशेष को कोई योजना न मिले, ऐसा नहीं हुआ है। क्योंकि उनका मानना है, सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास जब होगा, तब ही विकास संभव है। इसी राह पर हम सब काम कर रहे हैं पर आज जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है।
विज्ञापन