फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan News: Home Minister will reach Jodhpur, will participate in the BSF Foundation Day Parade tomorrow

Rajasthan News : गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर पहुंचेंगे, कल बीएसएफ स्थापना दिवस परेड में होंगे शामिल

Sat, 07 Dec 2024 12:51 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 12:51 PM IST
सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज 2 दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंच रहे हैं। यहां वे राजस्थान की सीमाओं की सुरक्षा करने वाली बॉर्डर सिक्यूरिटी फोर्स के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Home Minister will reach Jodhpur, will participate in the BSF Foundation Day Parade tomorrow
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आएंगे। शाह शनिवार रात 9.30 बजे विशेष विमान से जोधपुर पहुंचेंगे और रात को बीएसएफ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। इसके बाद रविवार को वे एसटीसी बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर में स्थापना दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। हालांकि बीएसएफ का स्थापना दिवस कार्यक्रम 1 दिसंबर को होता है लेकिन इस दौरान डीजीपी कांफ्रेंस और महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के चयन के कार्यक्रम के चलते यह कार्यक्रम 8 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को संभागीय आयुक्त, कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें शाह के पूरे प्रोग्राम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।रविवार को होने वाली मुख्य परेड में स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव व एमआई 17 शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय ध्वज और सुरक्षा बलों के ध्वज के साथ परेड ग्राउंड के ऊपर से सलामी देते हुए गरजेंगे। रिहर्सल के दौरान स्टेडियम में एक श्वान आंखों पर पट्टी बांधकर पुल को पार करता नजर आया। शाह रविवार को जोधपुर के बीएसएफ कैंपस में परेड में शिरकत करने के बाद सीधे सर्किट हाउस पहुंचेंगे और सरदार वल्लभ भाई पटेल की 11 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed