फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Illegal 40-Foot Pipeline Connected to IOCL Crude Oil Pipeline, Police Probe Theft Attempt

Rajasthan: IOCL की हाई-प्रेशर क्रूड पाइपलाइन में सेंध, 40 फीट लंबी अवैध लाइन से तेल चोरी की साजिश का पर्दाफाश

Fri, 10 Jul 2026 05:42 PM IST
टोंक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2026 05:42 PM IST
सार

IOCL की हाई-प्रेशर क्रूड ऑयल पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन जोड़कर तेल चोरी का मामला सामने आया है। टोंक में खेत के नीचे बिछाई गई करीब 40 फीट लंबी पाइपलाइन मिलने के बाद पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Illegal 40-Foot Pipeline Connected to IOCL Crude Oil Pipeline, Police Probe Theft Attempt
IOCL की पाइप लाइन में सेंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने की साजिश का खुलासा हुआ है। कंपनी के इंजीनियरों ने पचेवर थाना क्षेत्र के लाड़ी गांव के पास मुख्य पाइपलाइन से जुड़ी करीब 40 फीट लंबी अवैध पाइपलाइन बरामद की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Rajasthan News: Illegal 40-Foot Pipeline Connected to IOCL Crude Oil Pipeline, Police Probe Theft Attempt
हाई प्रेशर क्रूड पाइप लाइन में जोड़ा अवैध कनेक्शन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार 1 जून को IOCL की क्रूड ऑयल पाइपलाइन में असामान्य रूप से प्रेशर कम होने का संकेत मिला था। इसके बाद कंपनी के विशेषज्ञों ने पूरी पाइपलाइन की जांच शुरू की। जांच के दौरान लाड़ी गांव के पास खेतों के नीचे बिछाई गई अवैध पाइपलाइन का पता चला, जिसे मुख्य पाइपलाइन से जोड़कर तेल चोरी की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan News: Illegal 40-Foot Pipeline Connected to IOCL Crude Oil Pipeline, Police Probe Theft Attempt
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अभी इस अवैध पाइपलाइन को आगे तक बढ़ाने की योजना बना रहे थे। इससे पहले ही कंपनी की टीम ने अवैध कनेक्शन हटाकर मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत कर दी और पुलिस को शिकायत सौंप दी।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar Case: हाथों में रचनी थी हिना, लगी हथकड़ी, शादी करने न्यूजीलैंड से आए NRI पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

Rajasthan News: Illegal 40-Foot Pipeline Connected to IOCL Crude Oil Pipeline, Police Probe Theft Attempt
खेत के नीचे बिछाई 40 फीट लंबी पाइप लाइन - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सोलंकी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ क्रूड ऑयल चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में लगाया गया अवैध कनेक्शन और इस्तेमाल की गई सामग्री बिल्कुल नई प्रतीत होती है, जिससे आशंका है कि यह काम हाल ही में किया गया था।

पुलिस का मानना है कि हाई-प्रेशर क्रूड ऑयल पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन जोड़ना सामान्य व्यक्ति के बस की बात नहीं है। इस पूरी साजिश में तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों की भूमिका होने की आशंका है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस और IOCL की सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed