{"_id":"68516478516017e3340afde4","slug":"rajasthan-news-no-mangoes-until-1-crore-raised-police-officer-s-unique-vow-for-temple-construction-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 'जब तक 1 करोड़ नहीं, तब तक आम नहीं!', मंदिर निर्माण के लिए थानाधिकारी की अनोखी प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 'जब तक 1 करोड़ नहीं, तब तक आम नहीं!', मंदिर निर्माण के लिए थानाधिकारी की अनोखी प्रतिज्ञा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 17 Jun 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur: लोगों ने इस नेक पहल में उत्साह के साथ भाग लिया और चार दिन के भीतर ही सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए जुटा दी। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई।
लक्ष्मीनाथ जी का मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक थानाधिकारी की भावनात्मक अपील ने ऐसा असर दिखाया कि चार दिन में एक करोड़ नहीं, पूरे सवा करोड़ रुपये इकट्ठा हो गए। मामला श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार अभियान से जुड़ा है, जहां चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने एक अनोखी प्रतिज्ञा ली। जब तक मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये एकत्र नहीं हो जाते, तब तक मैं अपना प्रिय फल आम नहीं खाऊंगा।
यह घोषणा उन्होंने मंदिर परिसर में चार दिन पहले हुई एक बैठक में की थी। शर्मा की यह सरल लेकिन दिल को छू लेने वाली अपील पूरे कस्बे में आग की तरह फैली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ और देखते ही देखते चौमूंवासियों ने दिल खोलकर सहयोग देना शुरू कर दिया।
पढ़ें: नाथद्वारा के दीपक बागोरा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल लॉन टेनिस टीम में हुआ चयन
लोगों ने इस नेक पहल में उत्साह के साथ भाग लिया और चार दिन के भीतर ही सवा करोड़ रुपये से अधिक की राशि मंदिर निर्माण के लिए जुटा दी। इसके बाद मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई, जिसमें भगवान लक्ष्मीनाथ को आम अर्पित किए गए। इसके पश्चात थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा को भी आम खिलाकर उनका व्रत तुड़वाया गया।
इस पूरे घटनाक्रम ने चौमूं में एक सामाजिक और धार्मिक जागरूकता की मिसाल कायम की है। आमजन का कहना है कि प्रदीप शर्मा जैसे अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं, जिन्होंने एक साधारण संकल्प के ज़रिए असाधारण परिणाम हासिल कर दिखाया।
Trending Videos