{"_id":"676e29af6551c4374f0f821c","slug":"rajasthan-orange-alert-issued-in-13-districts-of-rajasthan-yellow-alert-for-rain-issued-in-17-districts-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: प्रदेश भर में सुबह से हो रही बारिश, 13 जिलों में ऑरेंज,17 जिलों में येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: प्रदेश भर में सुबह से हो रही बारिश, 13 जिलों में ऑरेंज,17 जिलों में येलो अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद राजस्थान में गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 शहरों में ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।
राजस्थान में बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में शुक्रवार सुबह से ही कई जगहों पर बारिश हो रही है। गुरुवार से ही प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके असर से कल रात से ही प्रदेश के कई शहरों में मध्यम स्तर की बारिश हुई है। वहीं प्रदेश में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। सीकर, अजमेर और उदयपुर में शुक्रवार सुबह बारिश हुई। वहीं बीती रात सीकर, (पुष्कर) अजमेर के अलावा जयपुर, पाली और जालोर में तेज बरसात हुई।
Trending Videos
13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने शुक्रवार को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश और कई जगह ओले गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज, जबकि 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और चूरू में ओलावृष्टि को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर भरा पानी
सीकर के कई इलाकों में तेज बारिश सीकर में शुक्रवार अलसुबह 3:30 बजे के बाद सीकर शहर, रानोली, बावड़ी, बेरी भजनगढ़ सहित जिले के ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर शुरू हुआ। अजमेर में बीती रात भी बरसात हुई थी। इसके बाद आज सुबह फिर से बारिश हुई जिससे वहां सड़कों पर पानी भर गया। उदयपुर में शुक्रवार सुबह मावठ (बारिश) हुई। सुबह करीब 6 बजे बादल गरजने के साथ बरसात शुरू हुई। करीब 40 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। राजधानी जयपुर में गुरुवार रात को कई इलाकों में बारिश हुई।
जयपुर में गुरुवार रात को कई इलाकों में बारिश हुई। दिन के तापमान में बढ़ोतरी राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई शहरों का दिन का तापमान बढ़ गया। उदयपुर, सीकर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, फतेहपुर (सीकर), बारां समेत अन्य जिलों में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक तापमान डूंगरपुर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जालोर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 23.4, चित्तौड़गढ़ में 23.2, कोटा में 22.2, जोधपुर में 22.3, बारां में 23, फतेहपुर में 22.8, बीकानेर, श्रीगंगानगर व जयपुर में 21.2, अलवर में 21.5, भीलवाड़ा में 20.9 और अजमेर में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कमेंट
कमेंट X