फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Police Catch Wanted Fraudster After 18 Years Who Made Reels Inside Police Offices

राजस्थान: जिस पुलिस को 18 साल से थी तलाश, उसी के दफ्तर में रील्स बनाता था ये अपराधी; इस गलती ने पहुंचाया जेल

Sun, 28 Jun 2026 09:18 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sun, 28 Jun 2026 09:18 AM IST
सार

जयपुर पुलिस ने 18 साल से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी संयुक्त अरब अमीरात भागने की तैयारी में था। उस पर विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने और चार मामलों में वांछित होने का आरोप है।

विज्ञापन
Rajasthan Police Catch Wanted Fraudster After 18 Years Who Made Reels Inside Police Offices
पुलिस ने 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जिले ने इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 18 वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश कुमार जांगिड़ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उस समय दबोचा गया, जब वह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भागने की तैयारी में था।

विज्ञापन




हैरानी की बात यह है कि लंबे समय तक पुलिस से बचता रहा यह आरोपी जयपुर में पुलिस अधिकारियों के साथ उनके कार्यालय में रील्स भी बनाता रहा, लेकिन उसकी असल पहचान सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन


चार मामलों में था वांछित
पुलिस के अनुसार, राकेश कुमार जांगिड़ के खिलाफ वर्ष 2008-09 में सदर थाना क्षेत्र में दर्ज चार मामलों में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी थे। वह थाना सदर और सदर सर्किल के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर बनवाया पासपोर्ट
जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना आपराधिक रिकॉर्ड छिपाते हुए जयपुर का ठिकाना छोड़ दिया और सीकर के जनता नगर स्थित पते से पासपोर्ट बनवा लिया। इसके बाद वह संयुक्त अरब अमीरात भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
पुलिस के मुताबिक, राकेश कुमार जांगिड़ ने अपने साथियों मुकेश कुमार, गंगाराम, कौशल कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि गिरोह ने पीड़ितों से लाखों रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही उनकी रकम लौटाई।


ये भी पढ़ें- 99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी: बोले- 2018 में किया था आवेदन; नियमों के तहत मिला लाभ

ठिकाने बदलकर छिपाता रहा पहचान
पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर में लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा और अलग-अलग जगहों पर रहकर अपनी पहचान छिपाता था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed