सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Political News Chief Minister Bhajan Lal Sharma took a jibe at Congress

Rajasthan: 'हमारी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया जो कांग्रेस 5 साल में नहीं कर पाई', सीएम भजनलाल शर्मा का तंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Jun 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं जब दूसरे राज्यों में जाता हूं तो वहां के लोग राजस्थानियों की मेहनत, शिक्षा और समाज सेवा की सराहना करते हैं।

Rajasthan Political News Chief Minister Bhajan Lal Sharma took a jibe at Congress
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के जवाहर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हाथ की सफाई, जादूगरी और ईमानदारी से मेहनत करने में बहुत फर्क होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो काम पांच साल में नहीं कर पाई, उसे भाजपा सरकार ने महज डेढ़ साल में पूरा कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मैं सच्चाई की बात करता हूं तो विपक्ष के नेताओं को दर्द होता है। अब मैं यह दर्द थोड़ा-थोड़ा और बढ़ाना चाहता हूं।

Trending Videos


कांग्रेस के कार्यकाल पर सीधा हमला
मुख्यमंत्री शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली की तुलना मौजूदा भाजपा सरकार से करते हुए कहा कि पिछली सरकार की निष्क्रियता और वर्तमान सरकार की सक्रियता के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने आंकड़ों के आधार पर विपक्ष को घेरा और कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ साल में 88 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को टैबलेट और लैपटॉप वितरित किए हैं, जबकि पिछली सरकार ने पूरे कार्यकाल में केवल 986 वितरित किए। इससे साफ जाहिर होता है कि किसने शिक्षा को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पूर्व सरकार ने पांच साल में कुल साढ़े 10 लाख साइकिलें बांटी थीं, जबकि भाजपा सरकार ने मात्र डेढ़ साल में ही 10 लाख 50 हजार से अधिक साइकिलें वितरित कर दी हैं। स्कूटी वितरण में भी भाजपा सरकार कांग्रेस से कहीं आगे निकल चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह अंतर सुनकर कष्ट हो रहा है, लेकिन जनता सच्चाई जानती है। अगर उनके पास जवाब है, तो उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए।

पढ़ें: 29वां राज्यस्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह: सीएम भजनलाल ने कहा- शिक्षा के माध्यम से बना रहे हैं संस्कारित नागरिक    

‘राजस्थान शिक्षा में अग्रणी राज्य बन रहा है’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं जब दूसरे राज्यों में जाता हूं तो वहां के लोग राजस्थानियों की मेहनत, शिक्षा और समाज सेवा की सराहना करते हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम देशभर में अपनी एक सकारात्मक पहचान बना रहे हैं। भामाशाह सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि भामाशाह केवल ऐतिहासिक प्रेरणा ही नहीं हैं, बल्कि आज भी वे राजस्थान के बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक और सांसद पूरी निष्ठा और मेहनत से काम कर रहे हैं। यही हमारी सरकार की असली पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed