सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: The state will soon get a new police chief, UPSC has approved a panel of these three names

Rajasthan: प्रदेश को जल्द मिलेगा पुलिस का नया मुखिया, यूपीएससी ने इन तीन नामों के पैनल को दी मंजूरी; जानें कौन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Jun 2025 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: राजस्थान में एक जुलाई से नए डीजीपी चार्ज संभालेंगे। राज्य सरकार ने वरिष्ठता के आधार पर तीन नामों का पैनल तैयार कर यूपीएससी को मंजूरी के लिए भेजा था। यूपीएससी ने इसे फाइनल कर राज्य सरकार को वापस भेज दिया है।

Rajasthan: The state will soon get a new police chief, UPSC has approved a panel of these three names
राजीव शर्मा, राजेश निरवन, संजय अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में नए डीजीपी की नियुक्ति की प्रक्रिया अब कुछ ही समय में पूरी कर ली जाएगी। संघ लोक सेवा अयोग(UPSC) ने राजस्थान कैडर के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेज दिया है। इसमें से एक अधिकारी प्रदेश के पुलिस महकमें का मुखिया होगा। UPSC ने जिन तीन नामों के पैनल को मंजूरी दी है उनमें राजीव शर्मा, राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल के नाम शामिल हैं।

Trending Videos


अब सीएम भजनलाल शर्मा इस पैनल में से किसी एक अधिकारी के नाम को मंजूरी देंगे। गौरतलब है, राजस्थान के पूर्व डीजीपी उत्कल रंजन साहू को हाल में सरकार ने लोक सेवा आयोग (RPSC) का चेयरमैन नियुक्त किया है। उनकी जगह डीजीपी का चार्ज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी रवि प्रकशा महरडा को दिया गया जो 31 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके कार्यकाल के विस्तर की अटकलें यूपीएससी से पैनल फाइनल होने के बाद खत्म हो चुकी हैं।

पढ़ें: तीन साल से नंगे पैर बेटा, कन्हैयालाल की अस्थियां भी नहीं विसर्जित कीं; फांसी तक नहीं टूटेंगे तीन प्रण

ऐसे होती है डीजीपी चयन की प्रक्रिया
राज्यों में डीजीपी की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट के प्रकाश सिंह बनाम भारत सरकार (2006) के आदेश के तहत की जाती है। इस फैसले के अनुसार राज्य सरकार UPSC को योग्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की सूची भेजती है। पुलिस महानिदेशक के पद के लिए गृह विभाग राजस्थान से वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों की सूची तैयार कर डीओपी को भेजता है। डीओपी के जरिए इसे राज्य सरकार यूपीएससी को भेजती है। इसमें सेवा अवधि, वरिष्ठता, अनुभव और डीजीपी नियुक्ति के बाद 2  वर्ष की शेष सेवा शर्त का ध्यान रखा जाता है। 

ये नाम चर्चा में 

राजीव शर्मा (1990 बैच)- राजस्थान कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बीपीआरडी (BPRD) में डीजी हैं।
राजेश निर्वाण (1992 बैच)- इंटेलिजेंस महकमें में काम का अनुभव। वर्तमान में राष्ट्रीय विमानपत्तन सुरक्षा बल में डीजी (दिल्ली) हैं।
संजय अग्रवाल (1992 बैच)- वर्तमान में राजस्थान के इंटेलिजेंस डीजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed