सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Traffic Crackdown: 52 Vehicles Seized, 74,000 Checked

Rajasthan Traffic News: 52 वाहन जब्त, मॉडिफाइड थार-स्कॉर्पियो से लेकर संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 04 Jun 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान पुलिस के मेगा नाकाबंदी अभियान में एक दिन में 52 वाहन जब्त किए गए। मॉडिफाइड थार-स्कॉर्पियो, ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां और संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई के साथ 74 हजार से अधिक वाहनों की जांच कर 15 हजार से ज्यादा चालान बनाए गए।

Rajasthan Traffic Crackdown: 52 Vehicles Seized, 74,000 Checked
नाकाबंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 राजस्थान पुलिस के प्रदेशव्यापी मेगा नाकाबंदी अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल वाहनों पर बड़ा शिकंजा कसा गया। एक ही दिन में प्रदेशभर में 52 वाहन जब्त किए गए, जिनमें जयपुर में मॉडिफाइड और ब्लैक फिल्म लगी थार व स्कॉर्पियो जैसी एसयूवी भी शामिल हैं। इसके साथ ही 74 हजार से अधिक वाहनों की जांच कर 15,083 चालान बनाए गए।

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर 1 जून को पूरे प्रदेश में 1103 नाकाबंदी पॉइंट स्थापित किए गए। पुलिस ने 39,984 दुपहिया और 34,888 चौपहिया वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान 226 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने किसान धर्मकांटा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 41 वाहनों को जब्त किया। इनमें 4 थार और 11 स्कॉर्पियो शामिल थीं, जिनमें अवैध मॉडिफिकेशन और ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मॉडिफाइड बंपर दुर्घटना के समय एयरबैग के संचालन को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे हादसों में जान का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Trending Videos

प्रदेशव्यापी नाकाबंदी के दौरान अन्य जिलों में भी संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिससे कुल 11 अतिरिक्त वाहन जब्त किए गए। पुलिस ने अवैध हथियार, शराब, नशीले पदार्थ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में 73 प्रकरण दर्ज किए।

यह भी पढें- Rajasthan News: सस्ते सेकेंड हैंड मोबाइल का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठगी और कानूनी कार्रवाई का खतरा

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 3234, बिना सीट बेल्ट 1648, नंबर प्लेट नियमों के उल्लंघन पर 1653 और ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर 1643 चालान बनाए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 385 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई।

अभियान के दौरान जयपुर रेंज में 25.50 लाख रुपए की नकदी और पांच वाहन जब्त किए गए। भरतपुर में अवैध रेत परिवहन, कोटा में डोडा चूरा और अवैध शराब तथा बीकानेर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed