सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Dhanu 15 and Makar 25 Know secret of this saying related to harsh cold in Rajasthan

Rajasthan Weather: धन 15 और मकर 25...जानिए राजस्थान में कड़ाके की सर्दी से जुड़ी इस कहावत का राज

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी को लेकर एक पुरानी कहावत है, धन 15 और मकर 25...यानी सूर्य जब धनुराशी से गुजरते हैं तो आखिरी 15 दिन और मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो शुरुआती 25 दिन तेज सर्दी होती है। अब तक यह कहावत धोरों की धरती पर बिल्कुल फिट बैठी है।

Rajasthan Weather Dhanu 15 and Makar 25 Know secret of this saying related to harsh cold in Rajasthan
राजस्थान में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक जोरदार सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आगामी दो-तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इस दौरान प्रदेश में कोहरे का प्रभाव भी बढ़ेगा।

Trending Videos


राजस्थान में कहावत है कि यहां सूर्य जब धनुराशि से गुजरता है तो आखिरी 15 दिन और मकर राशि में प्रवेश करता है तो शुरुआती 25 दिन प्रदेश में जबरदस्त सर्दी का प्रभाव रहता है। प्रदेश में इस बार शीत ऋतु के मौसम की बात करें तो दिसंबर के आखिरी दो दिनों में यहां सर्दी में तेजी आई थी। इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद अगले 25 दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो सप्ताह हल्की बारिश 
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो सप्ताह में प्रदेश में सामान्य से 32 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान पूर्वी राजस्थान में 5.6 मिमी और पश्चिमी राजस्थान में 2.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटे में भरतपुर में सर्वाधिक 17 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केंद्र ने अगामी दो सप्ताह के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार आने वाले दिनों में अधिकांशत: मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन हल्कि वर्षा भी हो सकती है। इस दौरान राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसमें 31 जनवरी तक तापमान सामान्य स्तर पर बना रह सकता है। लेकिन इसके बाद अगले सप्ताह सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

बीते 24 घंटे में प्रदेश का तापमान

  • बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो डूंगरपुर सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
  • वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फलौदी में रहा। यहां पारा 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम पारा 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान इस प्रकार रहे

  • अजमेर में अधिकतम 24.5 और न्यूनतम 14
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 24 और न्यूनतम 14.6
  • अलवर में अधिकतम 23.4 और न्यूनतम 9.8,
  • जयपुर में अधिकतम 24.7 और न्यूनतम 15
  • सीकर में अधिकतम 22.8 और न्यूनतम 8.5
  • कोटा में अधिकतम 23.1 और न्यूनतम 8.5,
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 26.2 और न्यूनतम 12
  • बाड़मेर में अधिकतम 26.7 और न्यूनतम 12.6
  • जैसलमेर में अधिकतम 23.6 और न्यूनतम 8.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed